DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मैं जीना चाहता हूं, लेकिन प्रेशर बहुत है…’, यूपी में BLO ने सुसाइड से पहले बनाया था वीडियो
India

‘मैं जीना चाहता हूं, लेकिन प्रेशर बहुत है…’, यूपी में BLO ने सुसाइड से पहले बनाया था वीडियो

Advertisements



उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बूथ लेवल अफसर (BLO) की मौत के बाद अब उनका वीडियो सामने आया है. ये वीडियो उनके परिवार के लिए एक आखिरी संदेश हो सकता है. इस वीडियो में मृतक बीएलओ सर्वेश कुमार कहते नजर आ रहे हैं कि वह स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) का काम पूरा नहीं कर पाए थे. उन्होंने इसके लिए अपने परिवार से दूर जाने के लिए माफी मांगी है. साथ में उन्होंने अपनी मां और बहन को अपनी बेटियों का ख्याल रखने के लिए कहा है. 

दरअसल, 46 साल सर्वेश कुमार जो टीचर थे, अपने घर पर ही मृत पाए गए थे. सर्वेश कुमार दलित समुदाय से आते थे. वे मूलत: मुरादाबाद के भोजपुर के बहेड़ी गांव के रहने वाले थे. अब उनके परिवार के लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने सीनियर अफसर पर आरोप लगाए हैं. 

मृतक BLO के पास से सुसाइड नोट भी मिला

सरकारी स्कूल में बतौर असिस्टेंट टीचर सेवा दे रहे कुमार को 7 अक्टूबर को बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. ऐसा उनके जीवन में पहली बार था, कि वो बतौर बीएलओ काम कर रहे थे. बीएलओ का काम ग्राउंड पर पोल अफसर का होता है. वो वोटर्स की डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स को इकट्ठा कर घर-घर जाता है. रविवार को उनकी मौत ने हड़कंप मचा दिया. इस दौरान एक नोट भी मिला था कि बीएलओ की ड्यूटी की वजह से वह स्ट्रेस झेलने में सक्षम नहीं थे. 

सर्वेश ने वीडियो में क्या कहा? 

सर्वेश का जो वीडियो उनकी मौत के बाद सामने आया है, उसमें वो कहते नजर आ रहे हैं, ‘दीदी मुझे माफ कर दो. मम्मी प्लीज मेरे बच्चों का ध्यान रखना. मैं चुनाव के काम में फेल हो गया हूं. मैं एक कदम उठाने जा रहा हूं. इसका सिर्फ मैं जिम्मेदार हूं. मैं बहुत परेशान हूं. मैं 20 दिनों में सो नहीं पा रहा हूं. इसके लिए सिर्फ मैं जिम्मेदार हूं. किसी की कोई गलती नहीं है. मैं बहुत परेशान हूं. मैं 20 दिनों से सो नहीं पाया हूं. अगर मेरे पास समय होता, तो मैं यह काम पूरा कर लेता. मेरी चार छोटी बेटियां हैं. प्लीज मुझे माफ कर दो. मैं आपकी दुनिया से बहुत दूर जा रहा हूं. मैं जीना चाहता हूं, पर प्रेशर बहुत है.’ 

देशभर में BLO की जिम्मेदारी पर हंगामा

सर्वेश कुमार की मौत भी ऐसे समय हुई है, जब देश में बीएलओ की परेशानी को अलग- अलग राजनीतिक दल उठा रहे हैं और हंगामा मचा रहे हैं. चुनाव आयोग की तरफ से वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर कई राज्यों में एसआईआर हो रहा है. अबतक कई बीएलओ की जिम्मेदारी संभाल रहे लोगों की मौत हो चुकी है. 





Source link

Related posts

10, 5 या 0… बिहार विधानसभा में चुनाव में जन सुराज पार्टी की आएंगी कितनी सीटें? खुद प्रशांत कि

DS NEWS

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को लिखी चिट्ठी, दिया मीटिंग

DS NEWS

तुर्किए से ऑपरेट हुआ जैश-ए-मोहम्मद का खतरनाक मॉड्यूल, अबु उकासा ने उमर को बनाया कट्टरपंथी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy