DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘तकलीफ है तो डॉक्टर के पास जाइए…’, संसद में धनखड़ के जिक्र पर खरगे और नड्डा के बीच बहस; Video
India

‘तकलीफ है तो डॉक्टर के पास जाइए…’, संसद में धनखड़ के जिक्र पर खरगे और नड्डा के बीच बहस; Video

Advertisements



संसद के शीतकालीन सत्र 2025 के पहले दिन पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के मुद्दे पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच टकराव देखने को मिला. सदन के नेता जेपी नड्डा ने खरगे को डॉक्टर के पास जाने की सलाह तक दे डाली. विपक्ष के नेता ने सभापति सीपी राधाकृष्णन के स्वागत भाषण में अपने जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफे का मुद्दा उठाया.

संसद में खरगे ने किया धनखड़ के इस्तीफे का जिक्र 

बीजेपी सांसदों के विरोध के बीच खरगे ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि आप बुरा नहीं मानेंगे कि मुझे इससे पहले सदन के सभापति के पद से अचानक इस्तीफे का जिक्र करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है. पूरे सदन के संरक्षक होने के नाते सभापति सरकार के साथ-साथ विपक्ष के लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं. मुझे इस बात का दुख है कि सदन को उन्हें विदाई देने का अवसर नहीं मिला. पूरे विपक्ष की ओर से उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

जेपी नड्डा बोले- डॉक्टर के पास जाएं

सदन के नेता जेपी नड्डा को उनका यह बयान पसंद नहीं आया और उन्हें इसे विषय से हटकर बताया. उन्होंने कहा, ‘हमें स्वागत समारोह की गरिमा बनाए रखनी चाहिए. अगर ऐसा होगा तो हमारी ओर से भी चर्चा होगी कि उनके (धनखड़) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दो-दो बार लाए. मुझे लगता है कि हमारे विपक्ष के नेता बहुत सम्माननीय हैं. बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र में हार से आपको काफी तकलीफ हुई है. तकलीफ को डॉक्टर के सामने बोलना चाहिए. जब समय आएगा तो अपनी तकलीफ डॉक्टर के सामने बोलिएगा.’

धनखड़ ने कब दिया था इस्तीफा

इस साल मानसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) का हवाला देते हुए स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और चिकित्सा सलाह का पालन करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा था.

ये भी पढ़ें : लाल किला कार धमाका मामले में NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर घाटी के तीन जिलों में की ताबड़तोड़ छापेमारी





Source link

Related posts

मुंबई एयरपोर्ट का ऐतिहासिक नया रिकॉर्ड, एक दिन में उड़ीं इतनी फ्लाइटें

DS NEWS

जल्द सच होगा बुलेट ट्रेन का सपना, यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, PMO ने क्या बताया

DS NEWS

दिल्ली ब्लास्ट को सरकार ने माना आतंकी हमला, अश्विनी वैष्णव ने कहा – ‘दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy