DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कश्मीर के पूर्व DGP की डोकलाम में चीनी टैंक वाली बात पर जनरल नरवणे को नसीहत- ‘ऐसी बातें…’
India

कश्मीर के पूर्व DGP की डोकलाम में चीनी टैंक वाली बात पर जनरल नरवणे को नसीहत- ‘ऐसी बातें…’

Advertisements


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की एक अप्रकाशित आत्मकथा पर आधारित लेख का हवाला देते हुए चीन और पाकिस्तान से जुड़े सुरक्षा मामलों पर चर्चा की मांग की. पिछले दो दिनों से यह मुद्दा संसद में लगातार गरमाया हुआ है. मंगलवार को जब राहुल गांधी ने फिर से चीन के साथ सैन्य टकराव का विषय उठाने की कोशिश की तो लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हो गया.

इस पूरे विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एस.पी. वैद का बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जनरल नरवणे को नसीहत देते हुए कहा कि एक पूर्व सेना प्रमुख को ज्यादा समझदारी दिखानी चाहिए थी. उन्होंने लिखा कि सेना में रहते हुए जो संवेदनशील बातें पता चलती हैं, वे अक्सर कब्र के साथ ही दफन हो जानी चाहिए. अगर हर कोई ऐसी बातों को सार्वजनिक करने लगे तो सरकारें मुश्किल में पड़ सकती हैं.

राहुल गांधी ने उठाई मांग

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि जनरल नरवणे की किताब पर आधारित लेख को सत्यापित किया जाना चाहिए. उन्होंने इसे सदन के पटल पर रखते हुए कहा कि यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है, जिसमें चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों का संदर्भ है. उनका कहना था कि यह मुद्दा राष्ट्रपति के अभिभाषण से भी जुड़ा हुआ है. सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि जब आसन की ओर से पहले ही व्यवस्था दी जा चुकी है तो उस विषय को दोबारा उठाना सही नहीं है. इस पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि आखिर जनरल नरवणे की किताब में ऐसा क्या है, जिससे मोदी सरकार के बड़े नेता घबरा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा से बच रही है. खरगे ने कहा कि गलवान घाटी में 2020 में शहीद हुए 20 जवानों के बाद भी सरकार ने चीन को क्लीन चिट दी, जो देश के लिए चिंताजनक है.

ये भी पढ़ें: Kolkata Earthquake: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भूकंप के झटके, ढाका तक फैली दहशत, रिक्टर पैमाने पर कितनी मापी गई तीव्रता?





Source link

Related posts

कर्नाटक सरकार ने नेशनल हेराल्ड को दो साल में दिए करोड़ों के विज्ञापन, BJP ने खोला मोर्चा

DS NEWS

1650 उड़ानों का टारगेट, 138 में से 137 डेस्टिनेशन बहाल, आज रात 8 बजे तक रिफंड… इंडिगो संकट पर

DS NEWS

‘आप संविधान के संरक्षक हैं, हम आपके…’, ममता बनर्जी की CJI सूर्यकांत से अपील, BJP मंत्री के…

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy