DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Chennai News: ऑनलाइन हुई थी दोस्ती, लड़की बनकर अकेले मिलने बुलाया, फिर 3 लोगों ने मिलकर लूटा
India

Chennai News: ऑनलाइन हुई थी दोस्ती, लड़की बनकर अकेले मिलने बुलाया, फिर 3 लोगों ने मिलकर लूटा

Advertisements


Tamil Nadu News: तमिलनाडु के चेन्नई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को मोबाइल ऐप के जरिए महिला बनकर जाल में फंसाया गया और फिर उसके साथ लूटपाट की गई. इस घटना ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते अपराधों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है.

जानकारी के मुताबिक, अय्यप्पन इलाके में रहने वाले 23 साल के लोगानाथन एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं. 16 मार्च 2026 की रात उन्हें एक मोबाइल ऐप के माध्यम से एक महिला से संपर्क हुआ. बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने मिलने का फैसला किया.

बाइक और फोन छीनकर फरार हुए बदमाश

अगले दिन यानी 17 मार्च की तड़के, लोगानाथन उस महिला से मिलने के लिए मदुरवायल फ्लाईओवर के पास पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचते ही उनके साथ एक सुनियोजित साजिश के तहत लूटपाट की गई. एक गिरोह ने उन पर हमला कर उनकी बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद सदमे में आए लोगानाथन ने तुरंत वनगरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सबसे पहले उस महिला की पहचान करने की कोशिश की, जिसने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था.

जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि फोन पर बात करने वाली कोई महिला नहीं, बल्कि एक पुरुष था. आगे की जांच में पता चला कि इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी हैं. नामक्कल जिले के 20 साल का मोहम्मद अब्दुल रहमान , 26 साल का सथकुमार और कडलोर जिले के 29 साल के थिरुमलैवासन.

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चेन्नई में किराए के कमरे में रह रहे थे और निजी बस चालक के रूप में काम करते थे. मुख्य आरोपी मोहम्मद अब्दुल रहमान ने खुद को महिला बताकर लोगानाथन को मदुरवायल बुलाया, जहां उसके साथियों ने मिलकर लूटपाट की.

पुलिस ने लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं. साथ ही आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और एक चाकू भी जब्त किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इस तरह की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.



Source link

Related posts

‘भारत बदनामी ब्रिगेड के मुखिया बन चुके हैं राहुल गांधी’, चीन से तुलना को लेकर LoP पर भड़की BJP

DS NEWS

TV, बाइक और 15,000 रुपये कैश के लिए युवती को जिंदा जलाया, दहेज का ये मामला सुनकर SC हैरान

DS NEWS

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद अब कहां रहेंगे जगदीप धनखड़, क्या मिलेगा बंगला?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy