DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘भारत बदनामी ब्रिगेड के मुखिया बन चुके हैं राहुल गांधी’, चीन से तुलना को लेकर LoP पर भड़की BJP
India

‘भारत बदनामी ब्रिगेड के मुखिया बन चुके हैं राहुल गांधी’, चीन से तुलना को लेकर LoP पर भड़की BJP

Advertisements


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भारत-चीन की तुलना वाले बयान पर सियासी घमासान मचा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ‘भारत बदनामी ब्रिगेड’ के मुखिया बन गए हैं, इसीलिए वह लगातार देश के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं.

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बुधवार (14 जनवरी, 2026) को कहा कि राहुल गांधी LoP का मतलब लीडर ऑफ अपोजिशन नहीं, बल्कि ‘लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा’ है. राहुल गांधी कभी भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, तो कभी देश की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयान देते हैं.

पूनावाला ने कहा, ‘राहुल गांधी भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनमी बताते हैं. वह देश की मैन्युफैक्चरिंग के खिलाफ बयान देते हैं. आज जब भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर आ गई है और मैन्युफैक्चरिंग लगातार बढ़ रही है, तो फिर से राहुल गांधी ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया है.’ उन्होंने आरोप लगाए कि कांग्रेस को चीन से चंदा आता है, इसलिए वे चीन का प्रचार करते हैं.

पीएम मोदी तमिल संस्कृति को दे रहे बढ़ावा, इसलिए राहुल परेशान- आरपी सिंह

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री लगातार तमिल भाषा, तमिल संस्कृति और तमिल विरासत को बढ़ावा देने पर जोर देते हैं. उन्होंने तमिल संगम जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं और ऐसे कार्यक्रमों में एक्टिव रूप से हिस्सा लेते हैं. अपने भाषणों में, वह लगातार तमिल भाषा और इसकी पुरानी परंपराओं के बारे में बात करते हैं. प्रधानमंत्री कहते हैं कि मेडिकल एग्जाम और प्रोफेशनल एग्जाम सहित शिक्षा में भी तमिल भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, इसीलिए राहुल गांधी को परेशानी हो रही है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने यह सब नहीं किया था.’

राहुल गांधी सबसे पहले खुद को भारतीय समझें- विजय कुमार सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘राहुल गांधी, सबसे पहले खुद को भारतीय समझें, भारतीय बनें और खुद को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ें. आज भी उन्हें सिर्फ ननिहाल और विदेश ही आकर्षित करते हैं. जब इस मानसिकता से ऊभरेंगे, तब भारत का हर काम अच्छा लगेगा, भारत के हर लोग अच्छे लगेंगे और भारत विश्व के नेतृत्वकर्ता के रूप में दिखाई देगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘भारत ने इतिहास में भी पूरे विश्व का नेतृत्व किया. फिर से वह अवसर आया है, इसलिए राहुल गांधी को पहले भारतीय बनना चाहिए. उन्हें यहां के लोगों को जानना-पहचानना चाहिए और देश के गौरव पर अभिमान करना चाहिए.’

यह भी पढ़ेंः ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?



Source link

Related posts

‘ऑपरेशन ब्लूस्टार गलत था, जिसकी कीमत…’, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने इंदिरा गांधी को लेकर दिय

DS NEWS

बिहार में चुनावी हार के बाद कांग्रेस में घमासान, गठबंधन पर भी उठे गंभीर सवाल

DS NEWS

केएन राजन्ना मंत्रिमंडल से बर्खास्त, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस को ही ठहराया था जिम्मेदार

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy