DS NEWS | The News Times India | Breaking News
PM मोदी ने ग्लोबल एनर्जी दिग्गजों के साथ की 9वीं राउंडटेबल मीटिंग, ऊर्जा क्षेत्र में 100 बिलियन
India

PM मोदी ने ग्लोबल एनर्जी दिग्गजों के साथ की 9वीं राउंडटेबल मीटिंग, ऊर्जा क्षेत्र में 100 बिलियन

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडिया एनर्जी वीक’ (IEW) 2026 के अवसर पर दुनिया की दिग्गज ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEOs) के साथ एक उच्च स्तरीय संवाद 9वीं पीएम राउंडटेबल की. इस बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की असीम संभावनाओं का जिक्र करते हुए दुनियाभर की कंपनियों को भारत की विकास यात्रा का भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया. 

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस बैठक में TotalEnergies, bp, Vitol, Vedanta, ReNew और Trafigura जैसी 27 वैश्विक और भारतीय कंपनियों के CEOs ने हिस्सा लिया. 

‘ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश की संभावनाएं’

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश की संभावनाएं हैं. एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन में लगभग $100 बिलियन, रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल में $87 बिलियन और प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में $72 बिलियन निवेश की संभावनाएं हैं. 

‘भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’ 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. वैश्विक ऊर्जा मांग और आपूर्ति के संतुलन में भारत की भूमिका निर्णायक होगी. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच पीएम मोदी ने भारत को एक भरोसेमंद और विश्वसनीय साथी के रूप में पेश किया. उन्होंने बताया कि भारत 40 देशों से ऊर्जा और 18 स्रोतों से LNG का आयात कर रहा है, जबकि 150 से अधिक देशों को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

इस बैठक के दौरान वैश्विक सीईओ ने भारत की आर्थिक नीतियों और विकास की गति पर गहरा विश्वास व्यक्त किया. उन्होंने भारत में अपने व्यापार के विस्तार और निवेश को और अधिक गहरा करने की इच्छा जताई. पीएम मोदी ने अंत में नवाचार (Innovation) और सहयोग (Collaboration) पर जोर देते हुए कहा कि भारत पूरी एनर्जी वैल्यू चेन में दुनिया के साथ मजबूती से खड़ा है.

ये भी पढ़ें

’40 दिन का समय दे रहे…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार पर कसा तंज, क्या बताई हिंदू होने की पहली शर्त?



Source link

Related posts

‘हम महिला को पत्नी नहीं, धर्मपत्नी कहते हैं…’, WIFE का फुलफॉर्म बताकर फंसे रामभद्राचार्य बोले

DS NEWS

‘अंतिम मतदाता सूची के तुरंत बाद ही हो जाएगी चुनावों की घोषणा ताकि…’, बोलीं ममता बनर्जी

DS NEWS

PMLA के तहत ED की छापेमारी, DHFL केस में 154 फ्लैट्स समेत करोड़ों की संपत्ति जब्त

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy