DS NEWS | The News Times India | Breaking News
मोदी सरकार ने बदला इस रेलवे स्टेशन का नाम, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान
India

मोदी सरकार ने बदला इस रेलवे स्टेशन का नाम, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के रेलवे स्टेशन के नए नाम की घोषणा कर दी है. सरकार ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन रख दिया है.

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा की है. कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है.

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट में क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन रखा गया है. उन्होंने कहा, ‘कठुआ के लोगों की ओर से रखी गई उस लोकप्रिय मांग पर तत्परता के साथ सकारात्मक फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार जताता हूं. जिसके तहत इस रेलवे स्टेशन का नाम उस वीर युद्ध शहीद के नाम पर रखा गया जो इसी धरती के सपूत थे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस आधिकारिक प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराने में सहयोग देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी तहेदिल से धन्यवाद.’

मोदी सरकार में कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम?

भारत में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं. इन प्रमुख रेलवे स्टेशनों में यूपी के मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया. इसके अलावा, इलाहाबाद जंक्शन को प्रयागराज जंक्शन, फैजाबाद रेलवे स्टेशन को अयोध्या कैंट, भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, बेंगलुरु सिटी को क्रांतिवीर संगोली रायन्ना स्टेशन, कर्नाटक के गुलबर्गा को कलबुर्गी रेलवे स्टेशन, महाराष्ट्र के ओशिवारा को राम मंदिर रेलवे स्टेशन और मुंबई को एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रभा देवी रेलवे स्टेशन कर दिया गया.

यह भी पढ़ेंः ‘लोदी और गजनी भारतीय लुटेरे थे’, हामिद अंसारी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- क्रूर आक्रमणों को…





Source link

Related posts

ट्रंप को मिलेगा करारा जवाब! अब अमेरिका को छोड़कर इन 40 देशों के साथ होगी डील

DS NEWS

जेल जाएंगे या मिलेगी राहत? गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स की याचिका पर आज 5:30 बजे फैसला

DS NEWS

बंगाल में एसआईआर: राजनीतिक दलों ने 2 लाख से अधिक दावे और आपत्तियां दर्ज कीं, TMC सबसे आगे

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy