DS NEWS | The News Times India | Breaking News
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पंडित नेहरू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भरी संसद में कहा – इनका इतिहा
India

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पंडित नेहरू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भरी संसद में कहा – इनका इतिहा

Advertisements


लोकसभा में चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिना छपी किताब को लेकर तीन दिनों से संसद को बंधक बनाकर रखा है. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के एक किताब के बदले 100 किताबें लेकर संसद भवन आया हूं. नेहरु-गांधी परिवार के मक्कारी का इतिहास देश के सामने आना चाहिए.’

नेहरू-गांधी परिवार परिवार पर निशिकांत का निशाना

निशिकांत दुबे ने कहा, ‘माउंटबेटन और एडविना के साथ ने किस तरह देश का बंटवारा किया गया और कैसे नेहरू एडविना के साथ मिल बैठ कर कैसे देश की सारी जानकारी देते थे. बिना छपी किताब पर राहुल गांधी जी आपने पिछले 3 दिनों से संसद को बंधक बनाकर रखा है. कुछ छपी किताब पर भी सदन में बहस हो जाए. नेहरू-गांधी परिवार का इतिहास झूठ, मक्कारी, भ्रष्टाचारी और देश तोड़ने वालों का है.’

‘कांग्रेस पार्टी ने देश को नुकसान पहुंचाया’

बीजेपी सांसद ने कहा, ‘इन सभी किताबों पर इस नेहरू गांधी परिवार ने बैन लगाया हुआ है. पूरी कांग्रेस पार्टी ने देश को नुकसान पहुंचाया है. देश को भ्रष्टाचारी और देश तोड़ने वालों के साथ दिया है. नेहरू-गांधी परिवार को लगता है कि वह देश के राजा हैं और वह राजशाही में अभी भी जी रहे हैं. हम चाहते हैं कि इन सभी किताबों पर भी चर्चा हो.’

राहुल गांधी ने की पीएम को किताब गिफ्ट करने की बात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार (4 फरवरी 2026) को पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित किताब की एक कॉपी लेकर संसद पहुंचे और इसके एक हिस्से का हवाला देते हुए दावा किया कि जब चीन के टैंक भारत की सीमा की तरफ बढ़ रहे थे, उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन नहीं किया था. उनका कहना था कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आते हैं तो वह यह पुस्तक उन्हें गिफ्ट करेंगे.

ये भी पढ़ें : SIR पर सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी बोलीं- लोकतंत्र बचाने की लड़ रही हूं लड़ाई; CJI ने कहा, योग्य मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे



Source link

Related posts

गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल

DS NEWS

CBI कोर्ट ने 32 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई थी जांच

DS NEWS

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश : शिक्षक बनने के लिए TET पास करना जरूरी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy