DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बाल-बाल बचे 236 यात्री, काठमांडू से उड़ान के तुरंत बाद इंजन में लगी आग
India

बाल-बाल बचे 236 यात्री, काठमांडू से उड़ान के तुरंत बाद इंजन में लगी आग

Advertisements


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बड़ी खबर सामने आई है. यहां इंजन में आग लगने के वजह से एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है. यह लैंडिंग कोलकाता के एयरपोर्ट पर हुई है. जिस फ्लाइट की लैंडिंग की गई है, वो टर्किश एयलाइंस बताई जा रही है. 

इंजन में आग लगी देखी तो पायलट ने दिखाई सूझबूझ

टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट THY727 ने काठमांडू से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी थी. कोलकाता एयरस्पेस के ऊपर उड़ते समय पायलट को एक इंजन में आग लगती दिखी. इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर इसकी लैंडिंग की गई. इस दौरान पायलट ने तुरंत कोलकाता एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क किया था. इसके तुरंत बाद ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने क्लीयरेंस दी, और इमरजेंसी लैंडिंग की गई. फिलहाल मरम्मत का कार्य चल रहा है. यात्री वेटिंग में हैं. 

विस्तार से समझें पूरा मामला

जब विमान भारत के ऊपर से गुजर रहा था पायलटों को दाएं इंजन में आग की चेतावनी मिली. हालात को देखते हुए कॉकपिट से तुरंत PAN-PAN इमरजेंसी कॉल दी गई और सबसे नजदीकी सुरक्षित बड़े एयरपोर्ट की ओर विमान को मोड़ने का फैसला लिया गया.

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने कोलकाता की ओर बढ़ते हुए सीधा उतरने के बजाय कुछ देर तक आसमान में गोल-गोल चक्कर लगाए. इसका मकसद था एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग क्लियरेंस लेना, रनवे खाली होने का इंतजार और विमान का वजन कम करने के लिए फ्यूल बर्न करना ताकि सुरक्षित लैंडिंग हो सके .जैसे ही फ्लाइट के इंजन में आग की सूचना मिली कोलकाता एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और मेडिकल टीम रनवे के पास तैनात कर दी गईं. फ्लाइट में कुल 236 यात्री और क्रू सवार थे. पायलटों ने आग पर काबू पाने के बाद एक इंजन बंद कर विमान को कोलकाता की ओर सुरक्षित उड़ाया.

एविएशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंजन में आग लगने जैसे मामलों में पायलटों का तुरंत फैसला लेना बेहद अहम होता है. समय पर रूट बदलना, सही एयरपोर्ट चुनना और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से तालमेल, इसी प्रोफेशनल हैंडलिंग की वजह से बड़ा हादसा टल गया.

क्या-क्या हुआ – मिनट दर मिनट

  • 1:38 बजे (IST)
    कॉकपिट से PAN-PAN इमरजेंसी कॉल दी गई. पायलटों ने बताया कि दाएं इंजन में आग की स्थिति बनी है और फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट किया जा रहा है.
  • 1:51 बजे (IST)
    क्रू ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी कि आग पर काबू पा लिया गया है. इसके बाद सुरक्षा कारणों से विमान एक इंजन बंद करके उड़ता रहा. आग पर काबू पाने के बाद भी विमान करीब 35–40 मिनट तक उड़ता रहा और फिर कोलकाता की ओर सुरक्षित बढ़ा.लैंडिंग से पहले हवा में चक्कर भी लगाए  कोलकाता पहुंचने से पहले विमान ने कुछ देर तक हवा में होल्डिंग पैटर्न में चक्कर लगाए—ताकि रनवे क्लियर हो इमरजेंसी टीम तैयार रहे और विमान सुरक्षित वजन पर लैंड कर सके.
  • 2:31 बजे (IST) 
    विमान की कोलकाता में सेफ लैंडिंग की गई. एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई सूचना के मुताबिक दाएं इंजन में आग की स्थिति सामने आई थी. क्रू ने इमरजेंसी प्रोसीजर के तहत सिस्टम एक्टिवेट किए और आग पर उड़ान के दौरान ही काबू पा लिया.



Source link

Related posts

गोवा में ED का एक्शन, इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

DS NEWS

क्या है दिमाग खाने वाला अमीबा, जिसने केरल में ले ली 19 लोगों की जान, स्वास्थ्य मंत्री ने क्या ब

DS NEWS

SIR, BLO की मौत और दिल्ली धमाका… संसद में इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस, केंद्र का एजेंडा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy