DS NEWS | The News Times India | Breaking News
वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन पर बजा RSS गीत तो रेलवे पर भड़के केरल CM, कहा- इस खतरनाक कदम का विरो
India

वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन पर बजा RSS गीत तो रेलवे पर भड़के केरल CM, कहा- इस खतरनाक कदम का विरो

Advertisements



केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को दक्षिणी रेलवे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उनका दावा है कि एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में छात्रों से RSS का ‘गण गीत’ गवाया गया. विजयन ने इसे सरकारी कार्यक्रमों में धार्मिक व राजनीतिक निष्पक्षता के खिलाफ बताते हुए कड़े शब्दों में विरोध जताया.

क्या बोले CM विजयन?
पिनराई विजयन ने कहा कि साउदर्न रेलवे द्वारा वंदे भारत उद्घाटन के दौरान छात्रों से RSS गण गीत गवाना अत्यंत आपत्तिजनक है. यह बिल्कुल अस्वीकार्य है और इसका विरोध होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह गीत लगातार धार्मिक नफरत और सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देता है और इसे सरकारी कार्यक्रम में शामिल करना संविधान के सिद्धांतों का उल्लंघन है.

सरकारी कार्यक्रमों की सेक्युलर छवि को नुकसान पहुंचाया- सीएम विजयन
CM विजयन ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में ‘कट्टर हिंदुत्व राजनीति’ को घुसाया गया. उनके अनुसार, इस तरह के कदम सरकारी आयोजनों की धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करते हैं और इसके पीछे ‘संकरी राजनीतिक सोच’ काम कर रही है. विजयन ने कहा कि संघ परिवार देश के सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रम-रेलवे-को भी अपने ‘सांप्रदायिक राजनीतिक प्रचार’ के लिए इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि साउदर्न रेलवे ने इस गीत को सोशल मीडिया पर ‘देशभक्ति गीत’ बताकर साझा किया, जो ‘स्वतंत्रता आंदोलन का मजाक उड़ाने जैसा’ है.

राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिट्टस ने भी रेलवे की आलोचना की
राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिट्टस ने भी एक वीडियो साझा किया, जिसमें बच्चे RSS गीत गाते दिख रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत सेवा के उद्घाटन में RSS गीत का हिस्सा बनना रेलवे के नए निचले स्तर को दिखाता है. अब नई सेवाओं की घोषणा भी राजनीतिक रंग में डूबी हुई है और जनप्रतिनिधियों को पीछे किया जा रहा है.’

विजयन पहले भी RSS की आलोचना कर चुके
पिछले महीने भी पिनराई विजयन ने RSS की तुलना इज़राइल के जियोनिस्ट समूहों से की थी और कहा था कि दोनों ‘कई मुद्दों पर एक जैसी सोच रखते हैं.’ इसके अलावा, RSS की शताब्दी मनाने के केंद्र सरकार के फैसले पर भी उन्होंने आपत्ति जताई थी, यह कहते हुए कि इसके नाम पर टिकट और 100 रुपये का सिक्का जारी करना ‘संविधान का अपमान’ है.



Source link

Related posts

इंटरपोल ऑपरेशन में CBI की बड़ी कार्रवाई, 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई देशों से जुड़े नेटवर्क का प

DS NEWS

‘अमेरिकी सामानों के लिए बंद हो रहा भारतीय बाजार…’, बोले ट्रंप के आर्थिक सलाहकार

DS NEWS

‘बार और पीठ की जिम्मेदारी समान, गरीब का दर्द समझें वकील…’, आगामी CJI सूर्यकांत ने दिया बड़ा स

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy