DS NEWS | The News Times India | Breaking News
चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा! कंटेनर लॉरी की टक्कर से स्लीपर बस में लगी आग, 17 मौतों की आशंका
India

चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा! कंटेनर लॉरी की टक्कर से स्लीपर बस में लगी आग, 17 मौतों की आशंका

Advertisements


Karnataka News: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आज तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक कंटेनर लॉरी और निजी स्लीपर बस की जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में बस में आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में करीब 17 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है.

कैसे हुआ हादसा

यह दुर्घटना चित्रदुर्ग जिले के कोरलथु क्रॉस के पास हुई. बताया जा रहा है कि हिरियूर से बेंगलुरु की ओर जा रही एक कंटेनर लॉरी अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई. लॉरी ने सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार किया और विपरीत दिशा से आ रही एक निजी स्लीपर कोच बस से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया.

हादसे के समय बस में कई यात्री सो रहे थे. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बस के अंदर ही फंस गए. सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की सही संख्या की पुष्टि पहचान और गिनती पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी. फिलहाल 17 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन गंभीर रूप से घायलों के कारण यह आंकड़ा बढ़ सकता है.

घटना की जानकारी मिलते ही चित्रदुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रणजीत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. हिरियूर ग्रामीण पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा. बाद में मलबा हटाकर रास्ता साफ किया गया. इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है.



Source link

Related posts

‘ऑपरेशन सिंदूर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और राम मंदिर में…’, मन की बात में PM मोदी ने गिनाई 202

DS NEWS

महाराष्ट्र: नगर परिषद चुनाव में BJP घिरी, एक ही परिवार के 6 लोगों को दे दिया टिकट

DS NEWS

बांग्लादेश में हिंदू युवक की मौत पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा – ‘भारत सरकार को पड़ोसी देश…’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy