DS NEWS | The News Times India | Breaking News
1.1 करोड़ रुपए का इनामी नक्सली गणेश का एनकाउंटर, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- ‘नक्सलवाद खत्म…’
India

1.1 करोड़ रुपए का इनामी नक्सली गणेश का एनकाउंटर, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- ‘नक्सलवाद खत्म…’

Advertisements


ओडिशा पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्रिसमस के दिन एक बड़े ऑपरेशन में CPI (माओइस्ट) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ओडिशा में माओवादी गतिविधियों के प्रमुख कमांडर गणेश उइके को मार गिराया है. 69 साल के गणेश उइके पर 1.1 करोड़ रुपए का इनाम था. इस मुठभेड़ में कुल चार माओवादी मारे गए, जिनमें दो महिला कैडर शामिल हैं.

SOG, CRPF और BSF ने मिलकर एनकाउंटर किया

उड़ीसा पुलिस के नक्सल ऑपरेशन के DIG अखिलेश्वर सिंह ने कहा, ‘उड़ीसा की स्पेशल फोर्स SOG, CRPF और BSF की संयुक्त टीमों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया. उड़ीसा के कंधमाल जिले और गंजम जिले की बॉर्डर पर स्थित राम्पा के जंगल में गणेश उईके का एनकाउंटर हुआ है.’

स्पेशल इंटेलिजेंस विंग से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था. जवानों को जंगल में देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. भारी मुठभेड़ के बाद 4 नक्सली मारे गए. मुठभेड़ वाली जगह से दो INSAS राइफल और एक .303 राइफल बरामद हुई.

गणेश उइके के एनकाउंटर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘गणेश उइके की मौत के साथ ओडिशा नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर है. हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म कर देंगे.’

7 राज्यों में थी गणेश की तलाश

गणेश उइके काफ वक्त से ओडिशा में एक्टिव था और माओवादी संगठन में अहम रोल अदा कर रहा था. गणेश को ओडिशा राज्य की जिम्मेदारी दी गई थी. वह ओडिशा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी एक्टिव था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणेश उइके साउथ सब जोनल का इंचार्ज था, जिसे करीब 7 राज्यों में ढूंढ़ा जा रहा था. अब गणेश उइके को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया.

माओवादियों को बड़ा झटका

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसे ओडिशा में माओवादी गतिविधियों के लिए बड़ा झटका बताया. केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक पूरे देश से लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म को खत्म करने का लक्ष्य रखा है. ओडिशा में इसी लक्ष्य के तहत ऑपरेशन तेज किए गए हैं. पुलिस ने कहा कि जंगल में कंबिंग ऑपरेशन जारी है, ताकि बाकी कैडरों को ढूंढा जा सके.





Source link

Related posts

न दिल्ली, न गाजियाबाद और न नोएडा, यूपी की इस जगह ने तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा प्रदूषित

DS NEWS

Tamil Nadu: ‘बीमार बेटियों की देखभाल कौन करेगा’, एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड

DS NEWS

‘अगले 20 सालों तक वहीं बैठोगे…’, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान किस पर भड़के अमित शाह

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy