DS NEWS | The News Times India | Breaking News
इस किसान नेता ने की ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी के रुख की तारीफ, कहा- ‘जो फैसला होगा, हम देंगे
India

इस किसान नेता ने की ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी के रुख की तारीफ, कहा- ‘जो फैसला होगा, हम देंगे

Advertisements


किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले की कड़ी निंदा की है और इसे बेहद निंदनीय करार दिया. किसान नेता ने शुक्रवार (08 अगस्त, 2025) को आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की सराहना की है, जिसमें पीएम ने गुरुवार (07 अगस्त, 2025) को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है.

पीएम मोदी ने कहा था कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा और मैं जानता हूं व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं. मेरे देश के किसानों के लिए, मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशुपालकों के लिए आज भारत तैयार है. किसानों की आय बढ़ाना, खेती पर खर्च कम करना, आय के नए स्रोत बनाना, इन लक्ष्यों पर हम लगातार काम कर रहे हैं.

पीएम मोदी के साथ खड़े भारत के किसान

किसान नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से किसानों के संबंध में रुख अपनाया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है. हम यह मानते हैं कि अमेरिका के खिलाफ पीएम मोदी को और भी कड़ा रुख अपनाना चाहिए, जिससे ट्रंप को संदेश जाए कि भारत झुकने वाला नहीं है. पीएम मोदी जो भी फैसला करेंगे, हम उनके साथ हैं.

किसान नेता ने भारत में रहने वाले लोगों से इस दौरान एक खास अपील करते हुए कहा कि अमेरिका को सबक सिखाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर अमेरिकी कंपनियों से सामान खरीदना बंद करना पड़ेगा. जब हम उनके सामानों का बहिष्कार करेंगे तो अमेरिका को कड़ा संदेश जाएगा.

कृषि और डेयरी क्षेत्र में कोई समझौता नहीं

बता दें कि अमेरिका, व्यापार वार्ता की शुरुआत से ही भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में प्रवेश करने की मांग कर रहा है. भारत ने अमेरिका को पहले ही स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि वह कृषि और डेयरी सेक्टर के लिए कोई समझौता नहीं करेगा. पीएम मोदी के किसानों के हित में आए बयान का किसानों की ओर से समर्थन किया गया है.

ये भी पढ़ें:- ‘सरेआम US मुर्दाबाद के नारे, फिर भी…’, PAK से नजदीकी बढ़ाने पर बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता का ट्रंप को पत्र



Source link

Related posts

ओडिशा से महाराष्ट्र लाया जा रहा था 950 KG गांजा, ईगल ने कर दिया भंडाफोड़; 5 करोड़ आंकी गई कीमत

DS NEWS

‘हजारों युवाओं ने छोड़ा हिंसा का रास्ता…’, 2020 के बोडो शांति समझौते को लेकर बोले PM मोदी

DS NEWS

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: क्लाइंट को कानूनी सलाह देने के लिए वकील से नहीं हो सकती पूछताछ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy