DS NEWS | The News Times India | Breaking News
नीरज सिंह हत्याकांड: पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 8 साल बाद रिहाई
India

नीरज सिंह हत्याकांड: पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 8 साल बाद रिहाई

Advertisements


झरिया से बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. 8 साल से जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह जल्द ही अब जेल से बाहर निकल आएंगे. धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या मार्च 2017 में गोली मारकर कर दी गई थी. नीरज सिंह पूर्व विधायक स्व. सूर्यदेव सिंह के भतीजे और संजीव सिंह के चचेरे भाई थे. पूर्व विधायक संजीव सिंह को जमानत मिलने से सिंह मेंशन और उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है.

बताया जाता है कि कोयलांचल धनबाद का चर्चित घराने में वर्चस्व को लेकर संघर्ष चला आ रहा है. साल 2017 में नीरज सिंह अपने समर्थकों के साथ अपने घर रघुकुल लौट रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट पर उनकी गाड़ी पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. घटना स्थल पर ही पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह और उनके दो समर्थकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद नीरज सिंह के भाई के बयान पर पूर्व विधायक संजीव सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, तब से संजीव सिंह जेल में बंद थे. 

समर्थकों में जश्न का माहौल 

8 साल के लंबे इंतजार के बाद झरिया से बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. संजीव सिंह को जमानत मिलने पर सिंह मेंशन और उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है. सभी जल्द से जल्द अपने नेता के जेल से निकलने का इंतजार कर रहे हैं. समर्थकों ने कहा कि उन लोगों को न्यायालय पर भरोसा था और आज न्यायालय ने आखिरकार ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए उनके नेता को जमानत दे दी. 

असत्य पर सत्य की जीत, जल्द ही बाइज्जत बरी होंगे संजीव सिंह

झरिया से बीजेपी विधायक और संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने कहा उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था. आखिरकार असत्य पर सत्य की जीत हुई और संजीव सिंह को देश के सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत दे दी. जल्द ही संजीव सिंह झूठे केस में बेकसूर साबित होंगे और बरी किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक दोबारा लौटकर जनता की सेवा में जुटेंगे. विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि कल रक्षा बंधन है और संजीव सिंह की बहन के साथ साथ पूरे कोयलांचल की बहनों के लिए खुशी का पल आया. 

कौन थे नीरज सिंह ?
 
नीरज सिंह धनबाद के बाहुबली विधायक स्व. सूर्यदेव सिंह के भतीजे थे, जो 2011 में धनबाद से डिप्टी मेयर चुने गए. इसके बाद झरिया में उन्होंने अपना राजनितिक करियर शुरू किया, लेकिन उनके इस राजनीतिक सफर को उनके पारिवारिक वर्चस्व ने पूर्ण विराम लगा दिया.

नीरज के चचेरे भाई और बीजेपी के झरिया से विधायक संजीव सिंह पर नीरज की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. नीरज सिंह के चाचा बच्चा सिंह और भाई ने झरिया विधायक संजीव सिंह पर नीरज की हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया था.

ये भी पढ़ें:- ‘मैं पीएम मोदी को सलाह दूंगा कि…’, ट्रंप के भारत पर 50 परसेंट टैरिफ लगाने के बाद बोले बेंजामिन नेतन्याहू



Source link

Related posts

PAK से पढ़ा लॉ और सेना में हो गया शामिल, ‘ब्लैक टाइगर’ ने कैसे बचाई हजारों भारतीयों की जान

DS NEWS

Bengal Weather: बंगाल में ठंड ने दिखाए तेवर, कई जगह गिरा पारा, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

DS NEWS

हैदराबाद पुलिस ने बच्चा बेचने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, IVF सेंटर की डॉक्टर समेत आठ लोग धराए

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy