DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘उन्हें डर है कि इसका…’, विपक्षी सांसदों के सस्पेंशन पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा, किसा
India

‘उन्हें डर है कि इसका…’, विपक्षी सांसदों के सस्पेंशन पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा, किसा

Advertisements


संसद के बजट सत्र में लोकसभा की कार्यवाही लगातार दूसरे दिन भी हंगामेदार रही. राहुल गांधी के भाषण पर मंगलवार को भी हंगामा हुआ. इस बीच स्पीकर पर पेपर उछालने वाले 8 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. इस निलंबन के खिलाफ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने संसद के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यहां नया क्या है? आप हर सेशन में ऐसा होते देखते हैं. वे अब इसे और भी ज़्यादा कर रहे हैं. यह सिर्फ़ LoP को बोलने न देने का मामला नहीं है. यह डेमोक्रेसी और पार्लियामेंट के काम करने के तरीके का एक बुनियादी मुद्दा है. पार्लियामेंट डेमोक्रेसी का मंदिर है. अगर कोई अपनी बात रखता है तो इसमें क्या दिक्कत है? उन्हें डर है कि इसका क्या नतीजा निकलेगा. 

प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि उन्होंने किताब को पब्लिश नहीं होने दिया. जहां तक ​​मुझे पता है, किताब में ऐसी बातें हैं जो संकट के समय PM, HM और डिफेंस मिनिस्टर और हमारी टॉप लीडरशिप का रिएक्शन दिखाती हैं. यह उनके और उनकी सरकार के कैरेक्टर को साफ़ दिखाता है कि जब देश पर हमला हो रहा है और चीनी सैनिक हमारी सीमा पर आ रहे हैं, तो वे कैसे रिएक्ट कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी एक पब्लिश्ड सोर्स से कोट कर रहे हैं. उन्होंने कल इसे ऑथेंटिकेट भी किया था तो अगर वह बोलते हैं तो इसमें क्या प्रॉब्लम है? 

वहीं इस मामले को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की कोशिश रहती है की चर्चा न हो, हमने अभी देखा ही है कि जिस तरह से चीन के मुद्दे पर LoP जानकारी साझा करना चाहते थे लेकिन बोलने नहीं दिया गया. न केवल हम ज़मीन खोते है चीन से बल्कि सिर्फ ज़मीन नहीं बाजार भी छीना जा रहा है. कुछ पुरानी सरकारों ने छीना और कुछ अब ये लोग छीन रहे हैं. 

किसानों के मुद्दे पर क्या बोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा अगर खतरा हमें चीन से है तो न जाने कब हमने अपना तवांग खो दिया. अब ये लोग हमारे किचन तक घुस गए हैं. हमारे सनातनियों भाइयों को चिंता करने की रूरत है कि अगर डेरी प्रोडक्ट बाहर से आ गए हमारे किचन में तो हम व्रत कैसे रख पाएंगे. सबसे बड़ा धोखा तो किसानों के साथ हो रहा है और इतना बड़ा धोखा, आज़ादी के बाद किसानों के साथ सिर्फ बीजेपी ने किया. 

ये भी पढ़ें

Rahul Gandhi On Ravneet Bittu: राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा- धोखेबाज दोस्त, रिप्लाई में जवाब मिला- देश का दुश्मन, संसद भवन में हुई तकरार



Source link

Related posts

पिता के जन्म का प्रमाण कहां से लाऊं? सुप्रीम कोर्ट में SIR पर कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल

DS NEWS

IRCTC घोटाले की पूरी टाइमलाइन, जो बन गया लालू, तेजस्वी और राबड़ी के गले की पूरी टाइमलाइन

DS NEWS

फिलिस्तीन मान्यता पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा –’भारत की नीति पिछले 20 महीनों में…’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy