DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अरबी पढ़ाने वाले ट्यूटर ने 7 साल की मासूम के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
India

अरबी पढ़ाने वाले ट्यूटर ने 7 साल की मासूम के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements


हैदराबाद के गोलकोंडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय अरबी ट्यूटर ने अपनी ही छात्रा, जो महज सात साल की है. उसके साथ यौन उत्पीड़न जैसा घिनौना काम किया. यह घटना शनिवार (31 जनवरी 2026) रात करीब 9:30 बजे टोली चौकी में स्थित पैरामाउंट कॉलोनी में उस समय हुई, जब बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे. आरोपी ट्यूटर ने घर में अकेले होने का फायदा उठाकर बच्ची की इज्जत से खिलवाड़ किया, जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इंस्पेक्टर साईदुलु की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी रजाक बिहार राज्य का रहने वाला है और पिछले चार महीनों से इस परिवार के संपर्क में था. पीड़ित पिता ने अपनी तीनों बेटियों को धार्मिक और अरबी शिक्षा देने के लिए रजाक को ट्यूटर के रूप में नियुक्त किया था. घटना के दिन परिजनों को जब आपातकालीन स्थिति में अस्पताल जाना पड़ा तो घर पर सिर्फ तीनों बहनें और ट्यूटर मौजूद थे. पुलिस जांच में सामने आया है कि रजाक ने पहले दो बड़ी बहनों को दूसरे कमरे में काम पर लगा दिया और फिर सात वर्षीय मासूम को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की.

घर जाकर पढ़ाने वाले ट्यूटर्स की काफी मांग

इस क्षेत्र में घर-घर जाकर पढ़ाने वाले ट्यूटर्स की काफी मांग होती है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय निवासियों में सनसनी फैला दी है. मासूम बच्ची ने जब अपने माता-पिता को इस पूरी घटना की जानकारी दी तो परिवार में कोहराम मच गया. बच्ची की हिम्मत की सराहना करते हुए परिजनों ने देर न करते हुए गोलकोंडा पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने शिकायत मिलते ही संजीदगता दिखाते हुए आरोपी रजाक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है और पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि दोषी को कानून के दायरे में लाया जाए.

ये भी पढ़ें: World Responsible Nations: जिम्मेदार देशों की रैकिंग में न चीन, न रूस न अमेरिका, टॉप 10 में कोई नहीं, भारत का हाल क्या?



Source link

Related posts

‘हमने नहीं, आयोग ने कॉलम हटाया’, कर्नाटक से ईसाई उप-जाति हटाने को लेकर क्या बोले CM सिद्धारमैया

DS NEWS

रूस में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप से भारत को कोई कितना खतरा? ITEWC ने बताया

DS NEWS

‘सरकार कहीं न कहीं कंफ्यूज है’, UGC के नए नियमों पर रोक के बाद मोदी सरकार पर भड़का विपक्ष, जाने

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy