DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कपड़े बेचने वाले से की लव मैरिज, डिप्टी तहसीलदार बहन के भाइयों ने जीजा को पत्थर से कुचला, मौत
India

कपड़े बेचने वाले से की लव मैरिज, डिप्टी तहसीलदार बहन के भाइयों ने जीजा को पत्थर से कुचला, मौत

Advertisements


Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिला से ऑनर किलिंग की एक और भयावह घटना सामने आई है. यह जघन्य वारदात मंडपेट मंडल के द्वारपुडी बाहरी इलाके स्थित वेमुलापल्ली गांव में गुरुवार रात को हुई. अंतरजातीय लव मैरिज से नाराज पत्नी के भाइयों ने अपने ही जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, वेमुलापल्ली निवासी 41 साल के पीवीवी सूर्यप्रकाश राव स्थानीय स्तर पर कपड़े का व्यवसाय करते थे. उनकी पत्नी ऐनविल्ली संध्या मेडपाडु गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में रायवरम में डिप्टी तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे.

हालांकि, दोनों अलग-अलग जातियों से होने के कारण संध्या के परिवार वालों ने इस शादी को स्वीकार नहीं किया. गुरुवार सुबह सूर्यप्रकाश और संध्या ने अन्नवरम में शादी की और इसके बाद वे सूर्यप्रकाश के घर वेमुलापल्ली लौट आए.

शादी की खबर मिलते ही रची हत्या की साजिश

संध्या के भाइयों चंद्रपाल और गिरिबाबू को इस शादी की जानकारी मिली तो वे गुस्से से आगबबूला हो गए. उन्होंने सूर्यप्रकाश को मारने की योजना बनाई. गुरुवार आधी रात को दोनों आरोपी सूर्यप्रकाश के घर पहुंचे और उस पर अचानक हमला कर दिया. आरोपियों ने एक भारी पत्थर से सूर्यप्रकाश के चेहरे पर कई बार वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ग्रामीणों ने पकड़े आरोपी, पुलिस को सौंपे

घटना को स्थानीय लोगों ने देखा और तुरंत चंद्रपाल और गिरिबाबू को पकड़ लिया. गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने पर मंडपेट के सीआई और एसआई मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या का मुख्य कारण अंतरजातीय लव मैरिज था.

इस सनसनीखेज ऑनर किलिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या से जुड़े सभी तथ्य पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे.



Source link

Related posts

मोंथा ने बदला देश के मौसम का मिजाज, ठंड के बीच शुरू हो गई बारिश, यूपी-बिहार के मौसम में बड़ा बद

DS NEWS

भारत में कम होंगी स्कॉच व्हिस्की की कीमतें? जानें ब्रिटेन-भारत ट्रेड डील से क्या होगा असर

DS NEWS

लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल थोड़ी देर में पहुंचेगा दिल्ली, अमेरिका ने किया डिपोर्ट; NIA की टीम

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy