DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पहले बच्ची का किया कत्ल, फिर बाप-बेटे और मां ने काट ली कलाई, मच गया कोहराम
India

पहले बच्ची का किया कत्ल, फिर बाप-बेटे और मां ने काट ली कलाई, मच गया कोहराम

Advertisements


मेडचल जिले के जगद्गिरि गुट्टा स्थित विजयनगर कॉलोनी में आर्थिक तंगी से परेशान एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. इस घटना में पति सतीश कुमार, पत्नी आमनी, बेटा नीतीश कुमार की कथित तौर पर कलाई काटकर जान देने की कोशिश की. इससे पहले सतीश ने बेटी श्रीजावल्ली की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी,  जबकि परिवार के अन्य तीन सदस्यों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आर्थिक कठिनाइयों को इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है.

जगद्गिरि गुट्टा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर बी. वेंकटेशम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. परिवार के सभी चार सदस्यों को खून से लथपथ हालत में पाया गया. उन्होंने बताया कि तत्काल उन्हें नजदीकी स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेटी श्रीजावल्ली को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सतीश कुमार, उनकी पत्नी आमनी और बेटे नीतीश का इलाज चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

आर्थिक संकट के चलते गहरे अवसाद में था परिवार

पुलिस के प्रारंभिक बयानों में यह खुलासा हुआ है कि परिवार कर्ज और आर्थिक संकट के चलते गहरे अवसाद में चला गया था. मेडचल जिले के इस इलाके में यह घटना सामाजिक तानेबाने को दर्शाती है कि किस प्रकार आर्थिक दबाव परिवारों को तोड़ने पर मजबूर कर देता है. पड़ोसियों ने बताया कि परिवार पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान नजर आ रहा था, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह इतना कठोर कदम उठाएंगे.

हर पहलू की गहराई से छानबीन कर रही पुलिस

वर्तमान में पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से छानबीन कर रही है. उन्होंने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अस्पताल में भर्ती बचे सदस्यों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. आधिकारिक तौर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर बड़े आतंकी हमले की साजिश! राम मंदिर, राजधानी दिल्ली टारगेट, एजेंसियां अलर्ट



Source link

Related posts

Budget Session 2026 Live: संसद का बजट सत्र आज से शुरू, MGNREGA समेत इन मुद्दों पर केंद्र को घेर

DS NEWS

राज्यसभा में पेश ही नहीं हुआ था जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, सूत्रों का बड़ा दावा

DS NEWS

‘बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के पीछे ISI का हाथ’, मौलाना साजिद रशीदी ने किया बड़ा दावा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy