DS NEWS | The News Times India | Breaking News
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची लग्जरी सुविधाओं से लैस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री अश्व
India

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची लग्जरी सुविधाओं से लैस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री अश्व

Advertisements


देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब जल्द ही पटरियों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. पटरियों पर दौड़ती हुई ये लग्जरी सुविधाओं से लैस ट्रेन आज शनिवार (3 जनवरी, 2026) को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 17 या 18 तारीख यानी 17 या 18 जनवरी, 2026 को इस नई ट्रेन को लॉन्च करेंगे.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का निरीक्षण भी किया. इसके साथ, ट्रेन की हाई टेक तकनीक के बारे में जानकारी ली. रेल मंत्री ने एबीपी न्यूज को बताया कि यह ट्रेन अगले 15 से 20 दिनों में शुरू हो जाएगी.

कोलकाता से गुवाहाटी के लिए चलेगी पहली ट्रेन- रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘पहली ट्रेन कोलकाता से गुवाहाटी के बीच चलेगी. टाइम टेबल बहुत जल्द आ जाएगा. यात्रियों को नई सुविधाएं मिले, इसका ध्यान रखा जाएगा. हर सीट पर ब्रेल लिपि (नेत्रहीन लोगों के लिए स्पर्श द्वारा पढ़ने और लिखने की एक प्रणाली) में लिखा गया है. सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग की ऐसी व्यवस्था है कि 99% वायरस खत्म हो जाएंगे. लाइटिंग का ख्याल रखा गया है. दिव्यांगजनों के लिए सिस्टैमिक तरीके से बर्थ डिजाइन किया गया है.’

साल के अंत तक रेलवे को मिलेंगी 10 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘देश में अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल बैठने की सुविधा वाली थीं, लेकिन स्लीपर वर्जन के आने से लंबी यात्राएं और बेहतर हो जाएंगी. अभी देश में करीब 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित होती हैं, लेकिन ये पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, जिसे 1,000 किमी से 1,500 किमी तक की यात्रा के लिए तैयार किया गया है. इस साल के आखिर तक इस ट्रेन के अलावा और 10 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रेलवे को मिल जाएंगी यानी कुल 6 नए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए चलाए जाएंगे.’

ट्रेन में यात्रियों के लिए कौन-सी नई सुविधाएं मिलेंगी?

रेल मंत्री ने कहा कि नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को नई सुविधाएं मिलेंगी. इसमें आरामदायक कुशनिंग के साथ स्लीपर बर्थ, आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम, जिससे जर्किंग का बिल्कुल भी पता नहीं चलेगा. इसके साथ, ऑटोमैटिक दरवाजे, आधुनिक बायो शौचालय, फायर डिटेक्शन और सेफ्टी सिस्टम, ट्रेन के हर दरवाजे के पास सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिहाज से कोच के अंदर कॉमन एरिया में सीसीटीवी निगरानी, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, कवच सुरक्षा प्रणाली, झटके रहित सेमी-परमानेंट कपलर, हर कोच के अंत में फायर बैरियर दरवाजे, आग लगने पर तुरंत चेतावनी और नियंत्रण की व्यवस्था, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, यूवी-सी लैंप आधारित AC डिसइंफेक्शन सिस्टम, चौड़े और पूरी तरह सील गैंगवे भी लगाए गए हैं.

इसके अलावा, आपात स्थिति में बात करने के लिए इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष शौचालय, सेंट्रलाइज्ड, कोच मॉनिटरिंग सिस्टम, ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए आर्गेनोमिक आरामदायक सीढ़ी और इसके साथ दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए हर साइनेज पर ब्रेल सिस्टम और खासकर अपने कंपार्टमेंट में टेंपरेचर एसी का कंट्रोल करने के लिए डक्ट भी दिया गया है.

ट्रेन के किराये को लेकर क्या बोले रेल मंत्री?

ट्रेन के किराये को लेकर सवाल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही कहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया विमान यात्रा की तुलना में काफी कम होगा. जहां, थर्ड एसी कोच का किराया 2,300 रुपये, सेकंड एसी कोच का किराया 3,000 रुपये और फर्स्‍ट एसी का किराया 3,600 रुपये होगा और इन किरायों में यात्रियों को मिलने वाला खाना भी शामिल रहेगा.

यह भी पढ़ेंः Delhi Riots: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत मिलेगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट 5 जनवरी को सुनाएगा फैसला  





Source link

Related posts

‘या तो 150 सीटें जीतेंगे या फिर 10 से कम’, बिहार चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

DS NEWS

CM ममता वकील बनकर सुप्रीम कोर्ट में क्या देंगी दलील? इतिहास में ऐसा होगा पहली बार

DS NEWS

‘इनके नेताओं का असली भगवान राम नहीं ओवैसी…’, सीएम रेवंत रेड्डी का भाजपा पर तीखा हमला

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy