DS NEWS | The News Times India | Breaking News
नए साल के पहले दिन हो गई बारिश! यूपी-दिल्ली, बिहार से राजस्थान तक मौसम कैसा? जानें
India

नए साल के पहले दिन हो गई बारिश! यूपी-दिल्ली, बिहार से राजस्थान तक मौसम कैसा? जानें

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

देश में नए साल के पहले दिन मौसम भी बदलता नजर आ रहा है. पहाड़ों में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लेह और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों के अलावा कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज (1 जनवरी) पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में बारिश की संभावना
राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है. बुधवार को पूरा एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा रहा. आईएमडी के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई है. अगर बारिश हुई तो प्रदूषण से मामूली राहत की उम्मीद है. सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 390 या 400 के आसपास है, जो बेहद खराब है. 

यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में हाड़कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी है. आज गुरुवार (1 जनवरी 2026) को कोहरे और शीतलहर के साथ कई जिलों में बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में थोड़ा उछाल देखा जा सकता है, लेकिन इस बढ़ोतरी से यूपी वालों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है. लगातार कोहरे के कारण रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

IMD के मुताबिक 1 जनवरी को पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कोहरे के साथ ही कोल्ड डे का असर भी दिखाई पड़ेगा. पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, संभल, रामपुर,सहारनपुर, मुज्जफरनगर और बिजनौर में हल्की बारिश हो सकती है.

किन जिलों में कोहरे की चेतावनी
यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कौशाम्बी, चित्रकुट, बांदा, हमीरपुर, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, औरेया और आगरा में गुरुवार सुबह कोहरे की चादर नजर आएगी. हालांकि कुछ जगहों पर दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलेगी.

बिहार का मौसम
बिहार में शीतलहर और कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक कई हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को करीब 25 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, दरभंगा, नालंदा, नवादा, भागलपुर, किशनगंज, मधुबनी और हाजीपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है, जिससे नए साल से सर्दी का असर और बढ़ सकता है. 

ये भी पढ़ें

PM मोदी की अध्यक्षता में ‘प्रगति’ की 50वीं बैठक संपन्न, 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की हुई समीक्षा



Source link

Related posts

भारत के इस राज्य में भूकंप के भयानक झटके, दहशत में लोग, जानें क्या है ताजा अपडेट

DS NEWS

भारत-चीन के बीच 5 साल बाद शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, कोलकाता एयरपोर्ट से आज उड़ान भरेगा प्लेन

DS NEWS

बंगाल SIR से नाम हटने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लोग, तत्काल सुनवाई की मांग पर क्या बोला SC?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy