देश दुनिया में आज (1 जनवरी, 2026) को नया साल सेलिब्रेट किया जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ समेत तमाम बड़े शहरों में नए साल की धूम है. इस अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं.
PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने देशवासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आप सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं. आगामी वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए. आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता प्रदान करे. हमारे समाज में शांति और सुख के लिए प्रार्थना.
2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः।
स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥ pic.twitter.com/vMhlHe3fGR
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2026
राहुल गांधी ने क्या कहा
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांंग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए.
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।
Wishing everyone a very Happy New Year 2026! pic.twitter.com/DqJYctGyM6
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 31, 2025
कांंग्रेस अध्यक्ष खरगे ने जारी किया लेटर
कांंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लेटर लिखकर देशवासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लेटर शेयर करते हुए लिखा कि प्रिय देशवासियों, इस शुभ नववर्ष पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. आइए इस वर्ष को कमजोर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन बनाएं. काम करने का अधिकार, वोट देने का अधिकार और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार. आइए मिलकर अपने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें, नागरिकों को सशक्त बनाएं और समाज में सद्भाव को मजबूत करें.
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि, हाशिए पर रहने वालों का सम्मान और सभी के लिए बेहतर जीवन स्तर- ये हमारे साझा संकल्प होने चाहिए. आने वाला वर्ष आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और प्रगति लेकर आए. हैप्पी न्यू ईयर.
ये भी पढ़ें


