संसद के शीतकालीन सत्र 2025 के पहले दिन पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के मुद्दे पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच टकराव देखने को मिला. सदन के नेता जेपी नड्डा ने खरगे को डॉक्टर के पास जाने की सलाह तक दे डाली. विपक्ष के नेता ने सभापति सीपी राधाकृष्णन के स्वागत भाषण में अपने जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफे का मुद्दा उठाया.
संसद में खरगे ने किया धनखड़ के इस्तीफे का जिक्र
बीजेपी सांसदों के विरोध के बीच खरगे ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि आप बुरा नहीं मानेंगे कि मुझे इससे पहले सदन के सभापति के पद से अचानक इस्तीफे का जिक्र करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है. पूरे सदन के संरक्षक होने के नाते सभापति सरकार के साथ-साथ विपक्ष के लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं. मुझे इस बात का दुख है कि सदन को उन्हें विदाई देने का अवसर नहीं मिला. पूरे विपक्ष की ओर से उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
जेपी नड्डा बोले- डॉक्टर के पास जाएं
सदन के नेता जेपी नड्डा को उनका यह बयान पसंद नहीं आया और उन्हें इसे विषय से हटकर बताया. उन्होंने कहा, ‘हमें स्वागत समारोह की गरिमा बनाए रखनी चाहिए. अगर ऐसा होगा तो हमारी ओर से भी चर्चा होगी कि उनके (धनखड़) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दो-दो बार लाए. मुझे लगता है कि हमारे विपक्ष के नेता बहुत सम्माननीय हैं. बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र में हार से आपको काफी तकलीफ हुई है. तकलीफ को डॉक्टर के सामने बोलना चाहिए. जब समय आएगा तो अपनी तकलीफ डॉक्टर के सामने बोलिएगा.’
#WATCH | Delhi: Responding to Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Leader of House in Rajya Sabha JP Nadda says, “We must maintain the dignity of the felicitation program, and it would be good if we discuss it accordingly. If we start discussing the issue that our Leader of the… https://t.co/7BvKsAy5xb pic.twitter.com/I0SY8rtAOT
— ANI (@ANI) December 1, 2025
धनखड़ ने कब दिया था इस्तीफा
इस साल मानसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) का हवाला देते हुए स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और चिकित्सा सलाह का पालन करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा था.
ये भी पढ़ें : लाल किला कार धमाका मामले में NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर घाटी के तीन जिलों में की ताबड़तोड़ छापेमारी


