DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में 2 मिनट लेट पहुंचे राहुल गांधी तो मिली सजा! लगाने पड़े 10 पुशअप
India

कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में 2 मिनट लेट पहुंचे राहुल गांधी तो मिली सजा! लगाने पड़े 10 पुशअप

Advertisements



लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में जारी कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में दो मिनट की देरी से पहुंचने पर रविवार को ‘सजा के तौर पर 10 पुशअप लगाए.’ पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी.

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक अभिनव बरोलिया ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘हमारे नेता राहुल जी के लिए यह कोई नई या आश्चर्य की बात नहीं है. हमारे शिविर में, हम अनुशासन का सख्ती से पालन करते हैं. पार्टी में एक लोकतंत्र है जहां सभी समान हैं और उनके साथ समान व्यवहार किया जाता है. हमारी पार्टी में भाजपा जैसा कोई ‘बॉसिज्म’ (बॉसगीरी) नहीं है.’

देरी से पहुंचने पर तय थी सजा
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव ने संगठन सृजन अभियान के तहत चल रहे शिविर में देरी से पहुंचने पर प्रतिभागियों के लिए 10 पुशअप की सजा तय की थी. संगठन सृजन अभियान (एसएसए) का उद्देश्य 2028 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है. यह प्रशिक्षण शिविर 11 नवंबर को समाप्त होगा.

प्रचार के लिए बिहार लौटे राहुल गांधी
राव से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने इस विषय पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. बरोलिया ने बताया कि राहुल गांधी रविवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार लौट आए. पांच महीने में विपक्ष के नेता का मध्यप्रदेश का यह दूसरा दौरा था. राहुल गांधी ने जून में भोपाल से मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की थी.

गौरतलब है कि राहुल गांधी आजकल सुर्खियों में हैं. उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैंने हरियाणा मॉडल बताया था, जहां 25 लाख वोट चुराए गए-हर 8 में से एक वोट. हमारे पास सबूत हैं और हम उन्हें धीरे-धीरे सार्वजनिक करेंगे.’

शहजाद पूनावाला का पलटवार
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के लिए LOP का मतलब लीडर ऑफ पार्टी नहीं, बल्कि ‘लीडर ऑफ टूरिज्म एंड पार्टी’ है. बिहार में चुनाव चल रहे हैं और यह पचमढ़ी में जंगल सफारी कर रहे हैं. चुनाव हारेंगे तो फिर चुनाव आयोग को दोष देंगे.’

(पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)



Source link

Related posts

कर्नाटक हाई कोर्ट का जाति आधारित सर्वे पर रोक लगाने से इनकार, रखी ये अहम शर्त

DS NEWS

जेल जाएंगे या मिलेगी राहत? गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स की याचिका पर आज 5:30 बजे फैसला

DS NEWS

दिल्ली की तरह आंध्र प्रदेश में भी शराब नीति पर बवाल, 7 घंटे की पूछताछ के बाद जगन मोहन के सा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy