DS NEWS | The News Times India | Breaking News
विनोद बंसल ने भाग्यनगर में गौ रक्षक पर हुए हमले की निंदा की, महागठबंधन पर भी साधा निशाना
India

विनोद बंसल ने भाग्यनगर में गौ रक्षक पर हुए हमले की निंदा की, महागठबंधन पर भी साधा निशाना

Advertisements



विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भाग्यनगर में गौ रक्षक पर हुए हमले को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधा है. इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है.

विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट कर कहा, ‘सोनू की पूज्य मां, जो वाल्मीकि समुदाय से हैं, उन्होंने कहा कि मेरा बेटा जिंदगी के लिए लड़ रहा है. मैं गौ रक्षा के लिए 10 और बेटों की कुर्बानी देने को तैयार हूं. सरकार अपराधियों को गिरफ्तार करे.” उन्होंने कहा कि संपूर्ण गौ रक्षक हिंदू समाज के ऐसी वीर माता को कोटिश: नमन् करता है.

गौ तस्कर इब्राहिम कुरैशी ने गौ रक्षक सोनू को गोलियों से भून दिया- बंसल

उन्होंने कहा कि बुधवार (22 अक्टूबर, 2025) को जब देश गोवर्धन पूजा कर रहा था तब गौ तस्कर इब्राहिम कुरैशी गौ रक्षक सोनू (प्रशांत) को हमेशा के लिए शांत करने में जुटा था. इब्राहिम के साथ अन्य गौ भक्षकों ने गौ रक्षा के विश्वव्यापी संकल्प दिवस (गोवर्धन पूजा) पर षडयंत्रपूर्वक उसे गोलियों से भून दिया. हिंदुओं के प्रति उदासीन शासन और गौ तस्करों के प्रति हमदर्द प्रशासन ने अगर ऐसे जिहादी गौ हत्यारों पर ठीक से शिकंजा कसा होता तो हैदराबाद के भाग्यनगर में प्रशांत को आज अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझना नहीं पड़ता.

दलितों और PDA के कथित मसीहाओं के मुंह में जम गई दही- बंसल

विनोद बंसल ने कहा, ‘इस्लामिक कट्टरपंथियों की हिम्मत तो देखिए, लगता है कि इनकी यह जिद है कि हिंदुओं का कोई पर्व जिहादी हमलों से वंचित न रह जाए. बड़ी बात यह भी है कि जब ये हिंसक भेड़िए गौ रक्षकों पर हमला करते हैं तो इंडिया गठबंधन में सन्नाटा पसर जाता है. यह चुप्पी उस समय और विस्मयकारी हो जाती है जब पीड़ित सोनू वाल्मीकि समुदाय का होने के बावजूद दलितों और पीडीए के कथित मसीहा मायावती, ममता, राहुल, टीपू और रजाकारों के वंशज ओवैसी समेत सबके मुंह में दही जम जाता है. किसी के मुंह से एक शब्द निंदा का भी नहीं निकल पाता.’

विहिप का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा अस्पताल, पीड़ित का जाना हाल- बंसल

उन्होंने कहा, ‘विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को हॉस्पिटल पहुंचकर प्रशांत की पूज्य मां व अन्य परिजनों से मिलकर पीड़ित का हालचाल जाना और परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया.’ उन्होंने आगे कहा, ‘खैर, हमें विश्वास है कि भाग्यनगर पुलिस हमलावर जिहादियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तो सुनिश्चित करेगी ही. साथ ही गौ रक्षक हिंदू समाज भी गौ रक्षा के अपने संकल्प के प्रति और दृढ़ता के साथ खड़ा होगा. ऐसी घटनाओं से गौ रक्षक न डरने वाले हैं और न ही पीछे हटने वाले हैं. संपूर्ण हिंदू समाज पीड़ित परिवार के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है.’

यह भी पढ़ेंः ‘बिहार चुनाव में विकास और विनाश के बीच मुकाबला’, महागठबंधन पर निशाना साधते हुए बोले जेपी नड्डा



Source link

Related posts

यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से अब तक भारत ने रूस से कितना कच्चा तेल खरीदा? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

DS NEWS

मुस्लिम महिला के चेहरे से नकाब हटाए जाने पर भड़कीं बानू मुश्ताक, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात

DS NEWS

‘कुछ लोग स्कूटर पर बैठकर खुद को पत्रकार कहते हैं’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने कपिल सिब्बल से पू

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy