DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘ऐसी कोई जानकारी नहीं’, ट्रंप के रूसी तेल खरीद पर पीएम मोदी से बातचीत के दावे की विदेश मंत्रालय
India

‘ऐसी कोई जानकारी नहीं’, ट्रंप के रूसी तेल खरीद पर पीएम मोदी से बातचीत के दावे की विदेश मंत्रालय

Advertisements



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया कि उन्होंने रूसी तेल खरीदने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. ट्रंप ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा. अब इस दावे का विदेश मंत्रालय ने खंडन किया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कल (बुधवार) टेलीफोन पर कोई बातचीत नहीं हुई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने  साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कल कोई बातचीत या फोन कॉल हुई, इसका मुझे कोई पता नहीं है.’

ट्रंप ने किया था पीएम मोदी से बातचीत का दावा
यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हालिया टिप्पणी के बाद आया है. ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. ट्रंप ने इसे ‘एक बड़ा कदम’ बताया, जिससे यूक्रेन संकट के मद्देनजर मॉस्को पर वैश्विक दबाव बढ़ाने में मदद मिलेगी.

ट्रंप ने कहा-‘मोदी मेरे दोस्त हैं’
बुधवार देर रात जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह भारत को भरोसेमंद साझेदार मानते हैं, तो उन्होंने कहा, ‘हां, बिल्कुल. वह (PM मोदी) मेरे दोस्त हैं. हमारा बहुत अच्छा संबंध है. मुझे यह पसंद नहीं आया कि भारत रूस से तेल खरीद रहा था. उन्होंने आज मुझे आश्वस्त किया कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा. यह एक बड़ा कदम है. अब हमें चीन से भी यही करना होगा.’

MEA ने दोहराई भारत की नीति
इन टिप्पणियों के जवाब में MEA ने पहले ही स्पष्ट किया था कि भारत की ऊर्जा नीति केवल राष्ट्रीय हित और भारतीय उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाई जाती है. मंत्रालय ने कहा कि भारत तेल और गैस का बड़ा आयातक है और उसकी प्राथमिकता हमेशा स्थिर कीमतें और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना रही है, जिसके लिए विविध स्रोतों से आयात किया जाता है.



Source link

Related posts

दिल्ली की दिवाली: हवा जहरीली और आवाजें बेकाबू, PM 2.5 का स्तर 675 के पार, साउंड लिमिट फेल

DS NEWS

देश में बढ़े पढ़े-लिखे लोगों का तादात! साक्षरता दर को लेकर ताजा आंकड़ा आया सामने

DS NEWS

नितिन नबीन ने लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, कहा- आपकी अटूट तपस्या ने…

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy