DS NEWS | The News Times India | Breaking News
तमिलनाडु के करूर में हुए हादसे की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी
India

तमिलनाडु के करूर में हुए हादसे की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी

Advertisements



तमिलनाडु के करूर हादसे की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है. 27 सितंबर को अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेट्टरी कड़गम) की रैली के दौरान हुए हादसे 41 लोगों की जान गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अजय रस्तोगी की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी.

जस्टिस जे के माहेश्वरी और जस्टिस एन वी अंजारिया की बेंच ने कहा है कि निगरानी कमेटी में तमिलनाडु कैडर के दो ऐसे आईपीएस अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं, जो राज्य के मूल निवासी न हों. सीबीआई को हर महीने जांच की प्रगति रिपोर्ट कमेटी को सौंपनी होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में मद्रास हाई कोर्ट की चेन्नई बेंच की आलोचना की है. आदेश में कहा गया है कि करूर मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच के अधिकार क्षेत्र में आता है. चेन्नई बेंच को यह मामला सुनने का अधिकार नहीं था. इसके बावजूद, चेन्नई बेंच ने ऐसे मामले को सुनते हुए एसआईटी का गठन कर दिया, जिसमें करूर हादसे की जांच की मांग की ही नहीं गई थी. याचिका में सिर्फ राजनीतिक रैलियों के आयोजन के लिए नियम बनाने की मांग की गई थी.

तमिल फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके ने हाई कोर्ट के 3 अक्टूबर को आए चेन्नई बेंच के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की थी. याचिका में सिर्फ तमिलनाडु पुलिस के अधिकारियों की एसआईटी बनाने का विरोध किया गया था. टीवीके ने पक्षपात की आशंका जताई थी. इसके अलावा, एक भाजपा नेता ने भी जांच सीबीआई को सौंपने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में इस बात पर भी सवाल उठाए हैं कि जब एआईएडीएमके को संकरी जगह के कारण रैली की इजाजत नहीं दी गई थी, तो टीवीके को अनुमति कैसे दी गई. कोर्ट ने यह भी कहा कि 30 से 40 शवों का पोस्टमार्टम रात में करके सुबह 4 बजे अंतिम संस्कार कर देना गंभीर सवालों को जन्म देता है.



Source link

Related posts

टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग, दो डिब्बे खाक, अफरातफरी के बीच शव बरामद

DS NEWS

सिगरेट, हुक्का और सिगार के शौकीन लोगों की ढीली होगी जेब! बढ़ने वाला है टैक्स, लोकसभा में पास हु

DS NEWS

कर्नाटक: ‘एक रुपया भी लाकर दिखाएं, जो सजा देंगे मंजूर’, DK शिवकुमार की भाजपा सांसदों को चुनौती

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy