DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘बड़ी भूल कर रही है सरकार’, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर बोली कांग्रेस
India

‘बड़ी भूल कर रही है सरकार’, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर बोली कांग्रेस

Advertisements



कांग्रेस की लद्दाख इकाई ने कहा है कि सोनम वांगचुक के खिलाफ जितना भी नकारात्मक प्रचार और झूठे आरोप लगाए जाएं, स्थानीय लोग उस पर विश्वास नहीं करेंगे और इस बात पर बल दिया कि जलवायु कार्यकर्ता लद्दाख आंदोलन का सबसे प्रमुख और मुखर चेहरा बन चुके हैं.

कांग्रेस ने कहा कि अगर सरकार यह मानती है कि वांगचुक की गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति और सद्भाव बहाल करने में मदद मिलेगी तो वह बड़ी भूल कर रही है. वांगचुक को शुक्रवार (26 सितंबर, 2025) को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था और उन्हें राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया है.

लद्दाख हिंसा में 4 प्रदर्शनकारियों की मौत

दो दिन पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे लोगों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था और केंद्र शासित प्रदेश में व्यापक हिंसा फैल गई. इन झड़पों में चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 90 अन्य घायल हो गए.

कांग्रेस की लद्दाख इकाई के अध्यक्ष नवांग रिगजिन जोरा ने एक बयान में कहा, ‘कांग्रेस लोकप्रिय कार्यकर्ता की अनुचित गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है. उनका एक ही दोष था कि उन्होंने लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी वादे के लिए उसे जवाबदेह ठहराया.’

महात्मा गांधी की राह पर चल रहे वांगचुक

बयान में नवांग ने कहा, ‘वह ‘लेह एपेक्स बॉडी-करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस’ की अन्य मांगों को उठाने में भी अहम भूमिका निभा रहे थे. इन मांगों में पूर्ण राज्य का दर्जा, लेह और करगिल के लिए अलग-अलग संसदीय सीटें और सरकारी नौकरियों में भर्ती शामिल हैं. भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, लद्दाख में स्नातक स्तर पर बेरोजगारी की दर दूसरी सबसे अधिक है.’

उन्होंने कहा कि वांगचुक ने महात्मा गांधी की राह पर चलते हुए पिछले पांच वर्षों में सत्याग्रह, अनशन और पदयात्राएं की हैं. वह लद्दाख आंदोलन का सबसे प्रमुख और मुखर चेहरा बन गए हैं और इसलिए केंद्र सरकार की आंखों में खटक रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर शमा मोहम्मद का आया पहला रिएक्शन, अजीत डोभाल को लेकर कर दी बड़ी मांग



Source link

Related posts

2026 से पहले तमिलनाडु में कांग्रेस की बड़ी दावेदारी, 45 सीटों की मांग के पीछे क्या है रणनीति?

DS NEWS

फिर निकला नेहरू के पत्रों का जिन्न! संस्कृति मंत्री ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख की दस्तावेज ल

DS NEWS

बिहार के बाद अब दूसरे राज्यों में SIR का मुद्दा भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचना शुरू

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy