DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन…’ गैस संकट पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
India

‘कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन…’ गैस संकट पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को NXT समिट में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने ईरान और इजरायल युद्ध के बाद बने दुनिया के हालात पर चर्चा की. साथ ही गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई करने की बात भी कही है. पीएम मोदी ने 12 मार्च को नई दिल्ली में NXT समिट 2026 को हेडलाइन किया. उन्होंने भारत प्रोग्रेस रिपोर्ट का उद्घाटन किया. वह बतौर चीफ गेस्ट इस समिट में शामिल हुए थे.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत केवल सपने नहीं देख रहा, बल्कि भारत आज उन्हें सच कर रहा है. इसलिए, आज पूरी दुनिया कह रही है-  भारत सिर्फ तरक्की नहीं कर रहा है, बल्कि अगले स्तर की ओर बढ़ रहा है.

21वीं सदी का कालखंड- न भूतो न भविष्यति

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि 21वीं सदी का ये कालखंड ‘न भूतो न भविष्यति’ जैसा है. एक तरफ युद्ध की विभीषिका है. सप्लाई चेन फिर से तहस-नहस हो रही है. संयुक्त राष्ट्र जैसी वैश्विक संस्थाओं की प्राथमिकता पर सवालिया निशान लग रहे हैं. ऐसे कालखंड में हमारा भारत इन विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ रहा है. बीते वर्षों में हमने पहले कोरोना की आपदा देखी, फिर रूस-यूक्रेन का संकट देखा, और अब हम, हमारे बहुत ही पास में एक और बड़ा युद्ध चल रहा है.

इस संकट से निपटने भारत नहीं छोड़ेगा कसर
पीएम मोदी ने कहा कि आज जो ये वैश्विक संकट आया है, उसके प्रभाव से कोई देश अछूता नहीं है. कम अधिक मात्रा में हर कोई इस संकट के शिकार है. भारत भी इस संकट से निपटने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है. हमें मिलकर प्रयास करने होंगे, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्य निभाने होंगे. 

एलपीजी गैस शॉर्टेज को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
आजकल बहुत चर्चा एलपीजी को लेकर हो रही है. कुछ लोग हैं जो पैनिक करने का प्रयास क्रिएट कर रहे हैं, वो अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा किइस समय उन पर राजनीतिक टिप्पणी करना नहीं चाहता. लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि ऐसा करके वो जनता के समक्ष तो खुद एक्सपोज हो ही रहे हैं और देश का भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं.

ईरान और इजरायल युद्ध के बाद बने हालात पर क्या बोले नरेंद्र मोदी? 
पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध ने पूरे विश्व को बहुत बड़े ऊर्जा संकट में धकेल दिया है.  ऐसी विकट परिस्थितियों में बहुत अहम है कि एक देश के तौर पर हम इसका मुकाबला कैसे करते हैं. संकटकाल एक प्रकार से पूरे राष्ट्र की परीक्षा होती है। शांति के साथ, धैर्य के साथ हमें परिस्थितियों से निपटना होता है. जन-विश्वास बढ़ाकर जनता को जागरूक करते हुए हमें चलना होता है. इसमें हर किसी की भूमिका होती है. भारत केवल सपने नहीं देख रहा, बल्कि भारत आज उन्हें सच कर रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को जीत पर दी बधाई
पीएम मोदी ने कहा है कि अभी-अभी भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है आज का भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा. भारत खुद को नेक्सट लेवल पर ले जा रहा है. आज देश में नेक्स्ट जेनरेशन फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर्स बन रहे हैं. यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट्स को नेक्स्ट फेज में पहुंचा दिया है.  भारत नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स भी कर रहा है. आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है. आज ये दिखाता है कि आज भारतीयों का एस्पिरेशन्स, आत्म विश्वास किस स्तर पर है.



Source link

Related posts

‘भारत का अपमान, सरकार को इसका..’, भारत-पाक सीजफायर पर चीन के दावे को लेकर ओवैसी ने क्या कहा?

DS NEWS

‘भारत बदनामी ब्रिगेड के मुखिया बन चुके हैं राहुल गांधी’, चीन से तुलना को लेकर LoP पर भड़की BJP

DS NEWS

पीएम और RSS नेताओं के अभद्र कार्टून बनाने वाले ने सार्वजनिक माफी मांगी, SC ने दी अग्रिम जमानत

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy