DS NEWS | The News Times India | Breaking News
हैदराबाद के अथापुर में हल्दीराम आउटलेट पर बेची गई फफूंदी लगी मिठाइयां, पुलिस ने दर्ज किया केस
India

हैदराबाद के अथापुर में हल्दीराम आउटलेट पर बेची गई फफूंदी लगी मिठाइयां, पुलिस ने दर्ज किया केस

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के अथापुर इलाके में स्थित हल्दीराम के स्वीट हाउस के खिलाफ बड़ा मामला सामने आया है. ग्राहकों ने आरोप लगाया कि यहां फफूंदी लगी और पुरानी स्टॉक वाली मिठाइयां बेची जा रही थीं. इस शिकायत के आधार पर अट्टापूर पुलिस ने मैनेजमेंट के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर लिया है. सभी मिठाई उत्पादों के सैंपल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेज दिए गए हैं, ताकि जांच पूरी हो सके.

लोगों ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत

यह घटना सोमवार (16 फरवरी, 2026) को शाम के समय शुरू हुई, जब कई ग्राहकों ने दुकान पर जाकर शिकायत की. उन्होंने कहा कि मिठाइयों में फफूंदी दिख रही थी और ये पुरानी लग रही थीं. कुछ लोगों ने कहा कि ये सामान छूट पर बेचा जा रहा था, लेकिन गुणवत्ता बहुत खराब थी. ग्राहकों की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस एक्ट की धारा 79, 274, 275, 115(2), 131 और 352 के तहत मामला दर्ज किया. ये धाराएं खाद्य सुरक्षा से जुड़ी गंभीर बातों पर लागू होती हैं, जैसे नुकसानदायक चीज बेचना और धोखाधड़ी.

FSL की टीम ने दुकान से सभी मिठाइयां की जब्त

मामले की जांच अभी जारी है. पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकान से सभी मिठाइयों को जब्त कर लिया और एफएसएल में टेस्ट के लिए भेज दिया. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई साफ होगी. अगर रिपोर्ट में फफूंदी या खराब होने की पुष्टि हुई तो दुकान पर सील लग सकती है और मैनेजमेंट को सख्त सजा का सामना करना पड़ सकता है.

मिठाइयों के लिए नामी ब्रांड होने के मामला चर्चा में

हल्दीराम जैसी बड़ी कंपनी के नाम पर ऐसी शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं. देशभर में कई बार पैकेज्ड मिठाइयों में फफूंदी या कीड़े मिलने की खबरें आई हैं. हैदराबाद में भी खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामले आम हैं, जैसे कि एडल्टरेटेड फूड या एक्सपायर्ड प्रोडक्ट बेचने के. हाल ही में कुछ अन्य दुकानों पर भी ऐसे आरोप लगे थे, जहां पुरानी चीजें बेची गईं, लेकिन इस बार एक नामी ब्रांड होने से मामला ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है. ग्राहक अब सतर्क हो गए हैं और कह रहे हैं कि त्योहारों के समय भी क्वालिटी चेक जरूरी है.



Source link

Related posts

‘सबसे पहले पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम…’, ऑपरेशन सिंदूर को तहसीन पूनावाला ने इजरायल से क्य

DS NEWS

Kargil Vijay Diwas 2025: ऐसे गंदे हथकंडे अपना रहा था पाकिस्तान, बर्फ का फायदा उठाकर…. जानें क

DS NEWS

कौन हैं सदानंदन मास्टर, जिन्होंने राज्यसभा में सीट पर रख दिए नकली पैर? PM ने की स्पीच की तारीफ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy