DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मैंने ऐसा महामूर्ख LoP…’, राहुल गांधी के वीडियो पर फूटा निशिकांत दुबे का गुस्सा
India

‘मैंने ऐसा महामूर्ख LoP…’, राहुल गांधी के वीडियो पर फूटा निशिकांत दुबे का गुस्सा

Advertisements


बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी को ‘महामूर्ख’ तक कह दिया. निशिकांत का ये बयान भारत और अमेरिका की अंतरिम ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के वीडियो के खिलाफ सामने आया है. निशिकांत दुबे पार्टी का पक्ष रखते हुए, एक्सपोर्ट बढ़ाने के केंद्र के तरीके का बचाव और किसान सुरक्षा पर बात करते नजर आए. 

निशिकांत दुबे ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘मैंने इस देश में ऐसा महामूर्ख LOP कभी नहीं देखा. कपास के किसानों की सुरक्षा के लिए पिछले 8 सालों में पीएम मोदी ने 11% इंपोर्ट ड्यूटी लगाई है.’

उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे आजाद किया जाए. कॉम्पिटिटिव बनाया जाए. हम वियतनाम के साथ कॉम्पिटिशन कर रहे हैं. इसके लिए इंसेंटिव दिया जा रहा है. इंडिया-यूएस ट्रेड के तहत छोटे एक्सपोर्ट्स पर जीरो टैरिफ लगेगा. राहुल गांधी बकवास फैलाने और दूसरों को भड़काने की मिसाल कायम कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि हमारे एक्सपोर्टर्स लघु स्तर की इंटस्ट्री चलाते हैं. सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करते हैं. उस पर जीरो परसेंट टैरिफ लगेगा. अगर कोई बकवास करना, दूसरों को भड़काना और देशद्रोह करना सिखाना चाहता है, तो उसे राहुल गांधी से सीखना चाहिए. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने यह बयान राजस्थान के उदयपुर में दिया है. 

राहुल गांधी ने क्या कहा था? 

दरअसल, राहुल गांधी के उस वीडियो पर निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि इस डील से भारत के कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स पर बुरा असर पड़ेगा. राहुल गांधी ने कहा था कि जहां भारतीय कपड़ों पर अमेरिका में 18 परसेंट टैरिफ लगता है, वहीं बांग्लादेश को अमेरिकी कपास इंपोर्ट करने की शर्त पर कपड़ों के एक्सपोर्ट पर जीरो प्रतिशत टैरिफ का फायदा दिया जा रहा है. 

इसके अलावा पॉलिसी फ्रेम वर्क पर भी राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि अमेरिकी कपास इंपोर्ट करने से घरेलू किसानों को नुकसान होगा. इसे इंपोर्ट न करने से टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नुकसान होगा. इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश भारत से कॉर्टन इंपोर्ट में संभावित कमी या रोक का संकेत दे रहा है. इससे भारतीय उत्पादकों के लिए स्थिति और भी खराब हो सकती है. बकायदा इसको लेकर राहुल गांधी ने एक वीडियो भी बनाकर जारी किया है. इसमें उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते से लाखों लोग बेरोजगारी और आर्थिक तंगी की ओर बढ़ेंगे. 



Source link

Related posts

हैदराबाद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चला ‘ऑपरेशन कवच’, पुलिसकर्मियों ने अपनाया ये तरीका

DS NEWS

8 करोड़ का टैक्स चुकाया, लेकिन फिर भी हार गईं कांग्रेस की उम्मीदवार… तेलंगाना के इस नगर निगम

DS NEWS

‘बच्चों की टॉफियों पर भी कांग्रेस लगाती थी 21 परसेंट टैक्स, मैंने किया होता तो…’, GST में बदल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy