DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘एअर इंडिया ने कैंसिल किया PM मोदी का टिकट, मणिपुर जाने के लिए कांग्रेस ने किया था बुक’, पवन खे
India

‘एअर इंडिया ने कैंसिल किया PM मोदी का टिकट, मणिपुर जाने के लिए कांग्रेस ने किया था बुक’, पवन खे

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे पर जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि मणिपुर वहां से दूर नहीं है, आप वहां भी जाइए. कांग्रेस ने पीएम मोदी के नाम पर गुवाहाटी (असम) से इम्फाल (मणिपुर) तक की एअर इंडिया की फ्लाइट टिकट भी बुक कर दी और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया है कि एअर इंडिया एयरलाइंस ने पीएम मोदी के नाम पर बुक टिकट को कैंसिल कर दिया है.

पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया शेयर

कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने दावा किया कि एअर इंडिया ने पीएम मोदी के नाम पर बुक मणिपुर की टिकट को कैंसिल कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘एअर इंडिया एयरलाइन तक को यह बात पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के दौरे पर नहीं जाएंगे. इसलिए, मणिपुर के लोगों के लिए मैंने बिल्कुल नेक इरादे के साथ पीएम मोदी की जो मणिपुर की टिकट बुक की थी, उसे बिना मेरी जानकारी के चुपचाप कैंसिल कर दिया गया.’

उन्होंने कहा, ‘अब यह एक आम धारणा बनती जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तर पूर्वी भारत के किसी राज्य का दौरा तभी करते हैं, जब वहां चुनाव नजदीक होते हैं. शायद यह कारण है कि वे आज असम के दौरे पर गए हुए हैं, लेकिन इसी के साथ यह सवाल भी उठता है कि लंबे समय से अशांति और तनाव की स्थिति का सामना कर रहे मणिपुर में उन्होंने अब तक एक बार भी दौरा क्यों नहीं किया.’ उन्होंने पीएम केयर्स पर तंज कसते हुए आगे कहा, ‘PM CARES? माफ कीजिए, शायद ऐसा नहीं है.’

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर किया तंज

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा, ‘प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हम यह जानते हैं कि चुनावी राज्य हमेशा आपकी पहली प्राथमिकता होते हैं, लेकिन मणिपुर को इस तरह त्याग नहीं देना चाहिए. यह राज्य 2023 से जल रहा था और अब यह दुबारा जल उठा है. आप आज असम में ही हैं. वहां से मणिपुर बस एक घंटे की दूरी पर है. कृपया वहां भी जाने का कष्ट करें. प्रधानमंत्री की उपस्थिति मणिपुर के हमारे लोगों को कुछ भरोसा दिलवा सकती है.’

उन्होंने कहा कि आपकी चुनावी व्यस्तता के बीच इसे आसान बनाने के लिए, हमने गुवाहाटी से इम्फाल के लिए आपकी फ्लाइट भी बुक कर दी है. आपको सिर्फ हवाई जहाज में चढ़ना है. चूंकि मेरे पास आपका नंबर नहीं है, इसलिए मैं आपकी टिकट यहां शेयर कर रहा हूं. कृपया इसका इस्तेमाल कर लें और दिखाएं कि सच में PM CARES.’

डिब्रूगढ़ में बना देश का पहला इमरजेंसी लैंडिंग फेसिलिटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (14 फरवरी, 2026) को असम के डिब्रूगढ़ में बनी देश की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर मिलिट्री एयरक्राफ्ट C-130J से लैंड किया. ये एयरस्ट्रिप हाईवे पर बनी है, जिस पर इमरजेंसी में फाइटर जेट्स लैंड कर सकेंगे.





Source link

Related posts

केंद्र सरकार ने ‘X’ को भेजा नोटिस, Grok AI से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश, 72 घंटों में मांग

DS NEWS

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, PM मोदी का आया पहला रिएक्शन; जानें क्या कहा? 

DS NEWS

‘पछता रहा होगा विपक्ष’, NDA की संसदीय दल की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy