सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इस बार 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 114 नायकों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिला है, जबकि झारखंड राज्य के लिए आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिला है. इनके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी को भी पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है.
चुनावी राज्य केरल से आने वाले 8, तमिलनाडु से 13, बंगाल से 11 और असम से 5 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मिला है.
धर्मेंद्र समेत 5 लोगों को मिला पद्म विभूषण
अभिनेता धर्मेंद्र को कला के लिए और वीएस अच्युतानंदन को सामाजिक कार्यों के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला है. इनके अलावा, केरल से आने वाले केटी थॉमस को सामाजिक कार्यों के लिए और पी नारायणन को साहित्या और शिक्षा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, जबकि यूपी से आने वाले एन. राजम को कला के लिए पद्म विभूषण मिला है.
इन 13 लोगों को मिला पद्म भूषण पुरस्कार
देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण इस साल 13 नायकों को मिला है. इनमें अलका याग्निक को कला के लिए, भगत सिंह कोश्यारी को सार्वजनिक मामलों के लिए, तमिलनाडु से आने वाले कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी को मेडिकल क्षेत्र के लिए, केरल से आने वाले मामूटी को कला के लिए, यूएसए से आने वाले डॉ. नोरि दत्तात्रयेदु को मेडिकल के लिए, पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) कला के लिए, तमिलनाडु से आने वाले एसकेएम मैलानंदन को समाजिक कार्य, कर्नाटक से आने वाले एस आर गणेश को कला के लिए, झारखंड से आने वाले शिबू सोरेन को सार्वजनिक मामलों के लिए, उदय कोटक को उद्यम के लिए, वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) को सार्वजनिक मामलों के लिए, केरल से आने वाले वेल्लापल्ली नटेसन को सार्वजनिक मामलों और अमेरिका के विजय अमृतराज को खेल के लिए पुरस्कार मिला है.
114 नायकों को मिला पद्म श्री
भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से कुल 114 लोगों को सम्मानित किया जाएगा.
ए. ई. मुथुनयगम – विज्ञान और इंजीनियरिंग – केरल
अनिल कुमार रस्तोगी – कला के लिए – उत्तर प्रदेश
अंके गौड़ा एम. – सामाजिक कार्य – कर्नाटक
आर्मिडा फर्नांडीज – मेडिसीन – महाराष्ट्र
अरविंद वैद्य – कला के लिए – गुजरात
अशोक खड़े – उद्यम – महाराष्ट्र
अशोक कुमार सिंह – विज्ञान और इंजीनियरिंग – उत्तर प्रदेश
अशोक कुमार हलधर – साहित्य और शिक्षा – पश्चिम बंगाल
बलदेव सिंह – खेल के लिए – पंजाब
भगवान दास रायकवार – खेल के लिए – मध्य प्रदेश
भरत सिंह भारती – कला के लिए – बिहार
भिकल्या लदाक्या ढिंढा – कला के लिए – महाराष्ट्र
विश्व बंधू (मरणोपरांत) – कला के लिए – बिहार
बृज लाल भट – सामाजिक कार्य – जम्मू और कश्मीर
बुद्ध रश्मी मणि – पुरातत्त्व के लिए – उत्तर प्रदेश
डॉ. बुधरी ताती – सामाजिक कार्य – छत्तीसगढ़
चंद्रमौली गड्डामनुगु – विज्ञान और इंजीनियरिंग – तेलंगाना
चरण हेम्ब्रम – साहित्य और शिक्षा – ओडिशा
चिरंजी लाल यादव – कला के लिए – उत्तर प्रदेश
दीपिका रेड्डी – कला के लिए – तेलंगाना
धार्मिकलाल चुन्नीलाल पांड्या – कला के लिए – गुजरात
गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद – कला के लिए – आंध्र प्रदेश
गफरुद्दीन मेवाती जोगी – कला के लिए – राजस्थान
गंभीर सिंह योनजोन – साहित्य और शिक्षा – पश्चिम बंगाल
गरिमल्ला बालाकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत) – कला के लिए – आंध्र प्रदेश
गायत्री बालासुब्रमण्यम और रंजनी बालासुब्रमण्यम – कला के लिए – तमिलनाडु
गोपाल जी त्रिवेदी – विज्ञान और इंजीनियरिंग – बिहार
गुडुरु वेंकट राव – मेडिसीन – तेलंगाना
एच. वी. हांडे – मेडिसीन – तमिलनाडु
हैली वार – सामाजिक कार्य – मेघालय
हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) – कला के लिए – पश्चिम बंगाल
हरिचरम सैकिया – कला के लिए – असम
हरमनप्रीत कौर भुल्लर – खेल के लिए – पंजाब
इंदरजीत सिंह सिद्धू – सामाजिक कार्य – चंडीगढ़
जनार्दन बापुराव बोथे – सामाजिक कार्य – महाराष्ट्र
जोगेश देउरी – कृषि के लिए – असम
जुजैर वासी – विज्ञान और इंजीनियरिंग – महाराष्ट्र
ज्योतिष देवनाथ – कला के लिए – पश्चिम बंगाल
के. पाजनिवेल – खेल के लिए – पुदुचेरी
के. रामासामी – विज्ञान और इंजीनियरिंग – तमिलनाडु
के. विजय कुमार – लोक सेवा – तमिलनाडु
कविन्द्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामलों के लिए – असम
कैलाश चंद्र पंत – साहित्य और शिक्षा – मध्य प्रदेश
कलामंदलम विमला मेनन – कला के लिए – केरल
केवल कृष्ण ठकराल – मेडिसीन के लिए – उत्तर प्रदेश
खेम राज सुंद्रियाल – कला के लिए – हरियाणा
कोल्लकल देवकी अम्मा जी – सामाजिक कार्य – केरल
कृष्णमूर्ति बालासुब्रमण्यम – विज्ञान और इंजीनियरिंग – तेलंगाना
कुमार बोस – कला के लिए – पश्चिम बंगाल
कुमारस्वामी थंगराज – विज्ञान और इंजीनियरिंग – तेलंगाना
प्रोफेसर (डॉ.) लार्स-क्रिस्चियन कोच – कला के लिए – जर्मनी
लियूडमिला विकटोरोवना खोखलोवा – साहित्य और शिक्षा – रूस
माधवन रंथनाथन – कला के लिए – महाराष्ट्र
मगंती मुरली मोहन – कला के लिए – आंध्र प्रदेश
महेंद्र कुमार मिश्रा – साहित्य और शिक्षा – ओडिशा
महेंद्र नाथ रॉय – साहित्य और शिक्षा – पश्चिम बंगाल
ममीदाला जगदेश कुमार – साहित्य और शिक्षा – दिल्ली
मंगला कपूर – साहित्य और शिक्षा – उत्तर प्रदेश
मीर हाजीभाई कासंभाई – कला के लिए – गुजरात
मोहन नागर – सामाजिक कार्य – मध्य प्रदेश
नारायण व्यास – पुरात्तत्व – मध्य प्रदेश
नरेश चंद्र देव वर्मा – साहित्य और शिक्षा – त्रिपुरा
निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला – सामाजिक कार्य – गुजरात
नूरुद्दीन अहमद – कला के लिए – असम
ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन – कला के लिए – तमिलनाडु
डॉ. पद्मा गुरमेट – कला के लिए – लद्दाख
पालकोंडा विजय आनंद रेड्डी – मेडिसीन – तेलंगाना
पोखिला लेकथेपी – कला के लिए – असम
डॉ. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे – साहित्य और शिक्षा – कर्नाटक
प्रतीक शर्मा – मेडिसीन – संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रवीण कुमार – खेल के लिए – उत्तर प्रदेश
प्रेम लाल गौतम – विज्ञान और इंजीनियरिंग – हिमाचल प्रदेश
प्रसन्नजीत चटर्जी – कला के लिए – पश्चिम बंगाल
डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन – मेडिसीन – तमिलनाडु
आर. कृष्णन (मरणोपरांत) – कला के लिए – तमिलनाडु
आर. वी. एस. मणि – लोक सेवा – दिल्ली
रबिलाल टुडु – साहित्य और शिक्षा – पश्चिम बंगाल
रघुपत सिंह (मरणोपरांत) – कृषि के लिए – उत्तर प्रदेश
रघुवीर तुकाराम खेड़कर – कला के लिए – महाराष्ट्र
राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर – कला के लिए – तमिलनाडु
राजेंद्र प्रसाद – मेडिसीन – उत्तर प्रदेश
रामा रेड्डी ममीडी (मरणोपरांत) – पशुपालन – तेलंगाना
राममूर्ति श्रीधर – रेडियो ब्रॉडकास्टिंग – दिल्ली
रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले – मेडिसीन – छत्तीसगढ़
रतिलाल बोरिसागर – साहित्य और शिक्षा – गुजरात
रोहित शर्मा – खेल के लिए – महाराष्ट्र
एसजी सुशीलाम्मा – सामाजिक कार्य – कर्नाटक
संगयुसांग एस. पोंगेनर – कला के लिए – नागालैंड
निरंजन दास – आध्यात्म के लिए – पंजाब
सरत कुमार पात्रा – कला के लिए – ओडिशा
सरोज मंडल – मेडिसीन – पश्चिम बंगाल
सतीश शाह (मरणोपरांत) – कला के लिए – महाराष्ट्र
सत्यनारायण नुवाल – उद्यम के लिए – महाराष्ट्र
सविता पूनिया – खेल के लिए – हरियाणा
प्रोफेसर शफी शौक – साहित्य और शिक्षा – जम्मू-कश्मीर
शशि शेखर वेम्पटी – साहित्य और शिक्षा – कर्नाटक
श्रीरंग देवबा लाड – कृषि के लिए – महाराष्ट्र
शुभा वेंकटेश आयंगर – विज्ञान और इंजीनियरिंग – कर्नाटक
श्याम सुंदर – मेडिसीन – उत्तर प्रदेश
सीमांचल पात्रा – कला के लिए – ओडिशा
सिवासंकरी – साहित्य और शिक्षा – तमिलनाडु
डॉ. सुरेश हनगावडी – मेडिसीन – कर्नाटक
स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज – सामाजिक कार्य – राजस्थान
टीटी जगन्नाथन (मरणोपरांत) – उद्यम – कर्नाटक
तागा राम भील – कला के लिए – राजस्थान
तरुण भट्टाचार्य – कला के लिए – पश्चिम बंगाल
तेची गुबिन – सामाजिक कार्य – अरुणाचल प्रदेश
थिरुवारुर बख्तावत्सलम – कला के लिए – तमिलनाडु
तृप्ति मुखर्जी – कला के लिए – पश्चिम बंगाल
वीझिनाथन कामाकोटी – विज्ञान और इंजीनियरिंग – तमिलनाडु
वेम्पटी कुतुंबा शास्त्री – साहित्य और शिक्षा – आंध्र प्रदेश
व्लादिमीर मेस्तविरिष्की (मरणोपरांत) – खेल के लिए – जॉर्जिया
युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत) – कला के लिए – मणिपुर


