DS NEWS | The News Times India | Breaking News
IPL 2026 नीलामी में कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा
Sports

IPL 2026 नीलामी में कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा

Advertisements


IPL Auction 2026: आईपीएल-2026 की मेगा नीलामी क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक पलों में से एक बन गई, जब ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Camero …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Dec 2025 03:15:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Dec 2025 03:22:37 PM (IST)

IPL Auction 2026: कैमरन ग्रीन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

HighLights

  1. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी लगाई रिकॉर्ड तोड़ बोली
  2. मिशेल स्टार्क का 24.75 करोड़ का रिकॉर्ड टूटा
  3. गेंदबाजी की पुष्टि से कैमरन ग्रीन की वैल्यू बढ़ी

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल-2026 की मेगा नीलामी (IPL Auction 2026) में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने इतिहास रच दिया। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इस दौरान कोलकाता और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच जबरदस्त बोली देखने को मिली। ग्रीन ने अपने हमवतन मिशेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें आईपीएल-2024 में KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

naidunia_image

दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे कैमरन ग्रीन के लिए कई फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई। सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई, लेकिन जल्द ही राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला तेज हो गया। 13.60 करोड़ रुपये पर राजस्थान ने खुद को पीछे कर लिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री ली और बोली 20 करोड़ के पार पहुंच गई। CSK ने पहली बार किसी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम लगाई, लेकिन अंत में KKR ने 25.20 करोड़ की बोली लगाकर ग्रीन को अपने नाम कर लिया।

ग्रीन के लिए यह तीसरा IPL सीजन होगा। 2023 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस सीजन उन्होंने 16 मैचों में 452 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। 2024 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेले, जहां उन्होंने 13 मैचों में 255 रन बनाए। 2025 में चोट के कारण वह आईपीएल नहीं खेल सके थे।

नीलामी से पहले यह स्पष्ट नहीं था कि ग्रीन गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं, लेकिन उनके गेंदबाजी करने की पुष्टि के बाद उनकी मांग और बढ़ गई। ऑलराउंडर के रूप में उनकी उपयोगिता और हालिया फॉर्म ने उन्हें इस नीलामी का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया।





Source link

Related posts

ICC ODI Ranking: मस्मृति मंधाना के सिर सजा नंबर वन बल्लेबाज का ताज, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक

DS NEWS

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी… श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार, ICU से बाहर आए भारतीय बल्लेबाज

DS NEWS

Highlights IND W vs SA W Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर बनी विश्व चैंपियन

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy