DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Year Ender 2025: वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा ये साल, IPL से गूगल ट्रेंड तक किया धमाकेदार प्रदर्शन
Sports

Year Ender 2025: वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा ये साल, IPL से गूगल ट्रेंड तक किया धमाकेदार प्रदर्शन

Advertisements


स्पोर्ट्स डेस्क: साल 2025 अब अपने अंतिम चरण में है और यह वर्ष भारतीय क्रिकेट के लिए कई यादगार लम्हे लेकर आया। इन्हीं पलों में सबसे चमकता नाम रहा वैभव सूर्यवंशी का। कम उम्र में बड़े कारनामे कर वैभव ने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट में नई पहचान बनाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बने।

आईपीएल में ऐतिहासिक डेब्यू से लेकर घरेलू और अंडर-19 क्रिकेट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन तक, वैभव के लिए 2025 किसी सपने के सच होने जैसा रहा। यही कारण रहा कि वह इस साल भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटरों में शामिल हुए। आइए जानते हैं वे वजहें, जिनके चलते 2025 वैभव सूर्यवंशी के लिए खास बन गया।

IPL में ऐतिहासिक शुरुआत

19 अप्रैल 2025 को वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल 2025 में डेब्यू किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले ही गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने सभी को चौंका दिया। उस मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 34 रन बनाए।

इसके बाद 28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खेली। 14 साल 32 दिन की उम्र में वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। यह पारी भारतीय खिलाड़ियों द्वारा आईपीएल की सबसे तेज शतकीय पारियों में भी शामिल रही। अपने डेब्यू सीजन में वैभव ने 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा।

घरेलू और अंडर-19 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन

आईपीएल के साथ-साथ वैभव ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया। बिहार की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए उन्होंने 2 दिसंबर 2025 को महाराष्ट्र के खिलाफ 61 गेंदों में 108 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 210 रन बनाए।

T20 फॉर्मेट में साल 2025 में वैभव ने कुल 17 मैचों में 688 रन बनाए। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 144 रन रहा, जो उन्होंने 14 नवंबर 2025 को यूएई के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स में बनाया।

naidunia_image

अंडर-19 टेस्ट और ODI में रिकॉर्ड

साल 2025 में वैभव ने यूथ टेस्ट में 4 मैच खेले और 223 रन बनाए। इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ उन्होंने 90 रन और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 133 रन की पारी खेली।

यूथ वनडे में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में उन्होंने कुल 355 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 38, 70 और 16 रन बनाए। अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ 171 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। पाकिस्तान के खिलाफ वह 5 रन ही बना सके, जबकि मलेशिया के खिलाफ उन्होंने 50 रन बनाए। साल 2025 में यूथ वनडे के 11 मैचों में उन्होंने 664 रन बनाए, जबकि कुल मिलाकर उनके नाम 741 रन दर्ज हैं।

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च

अपने धमाकेदार प्रदर्शन के चलते वैभव सूर्यवंशी 2025 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटरों में शामिल रहे। आईपीएल, अंडर-19 क्रिकेट और अंडर-19 एशिया कप में उनके खेल ने उन्हें देश-विदेश में पहचान दिलाई।



Source link

Related posts

T20 World Cup 2026: चोट, फॉर्म या खराब टाइमिंग, शुभमन गिल के बाहर होने की क्या है बड़ी वजह? जानें इनसाइड स्टोरी

DS NEWS

IND vs WI Test: कोच गौतम गंभीर दिल्ली टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों को देंगे दावत, इस तारीख को डिनर का आयोजन

DS NEWS

IND W vs ENG W ODI: इंग्लैंड की टीम को उनके घर में ही चटाई धूल, भारतीय महिला टीम ने 6 विकेट से मैच जीतकर सीरीज अपने नाम किया

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy