DS NEWS | The News Times India | Breaking News
WPL Auction: इंदौर की तीन सहित मध्य प्रदेश की 12 खिलाड़‍ियों के लिए फ्रेंचाइजी टीमों में होड़
Sports

WPL Auction: इंदौर की तीन सहित मध्य प्रदेश की 12 खिलाड़‍ियों के लिए फ्रेंचाइजी टीमों में होड़

Advertisements


नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपने खेल से मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिला क्रिकेटरों पर अब महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए फ्रेंचाइजी टीमों की निगाह टिकी है। डब्ल्यूपीएल की पहली मेगा नीलामी गुरुवार को नई दिल्ली में होगी। इसमें मध्य प्रदेश की 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें इंदौर की आयुषी शुक्ला, अनादि तागड़े और प्रियंका कौशल भी हैं।

अपनी तेज गेंदबाज से भारत को इसी माह विश्व कप जिताने वाली मध्य प्रदेश की क्रांति गौड़ को लेने के लिए फ्रेंचाइजी टीमों में होड़ रहेगी। नई दिल्ली में पहली बार होने वाली नीलामी प्रक्रिया में रेलवे और दिल्ली की सबसे ज्यादा 15-15 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं मुंबई की 14 खिलाड़ी हैं। मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 12-12 खिलाड़ियों को भी नीलामी में शामिल किया गया है।

महिला प्रीमियर लीग टूर्नामेंट सात जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश की महिला टीम वर्तमान सत्र में बीसीसीआई की राष्ट्रीय टी-20 स्पर्धा के फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि फाइनल में टीम को महाराष्ट्र से हार मिली थी। इस दौरान मध्य प्रदेश की टीम ने देश की कई टीमों को शिकस्त देते हुए अपनी धाक जमाई। इसी प्रदर्शन के चलते मध्य प्रदेश की खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी टीमों की नजर होगी।

क्रांति गौड़

सागर संभाग से खेलने वाली छतरपुर की क्रांति विश्व कप विजेता महिला टीम की सदस्य हैं। क्रांति की तेज गेंदबाजी से भारत ने कई मैच जीते हैं। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये है। नीलामी में उन्हें एक करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की संभावना है।

अनादि तागड़े

इंदौर की तेज गेंदबाज आलराउंडर हैं। जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय टीम की स्टैंडबाय खिलाड़ी थीं। जूनियर भारत-ए टीम का हिस्सा रहीं। अनादि का बेस प्राइज 10 लाख रुपये है। मध्य प्रदेश की महिला टीम और महिला लीग में प्रभावी प्रदर्शन किया।

संस्कृति गुप्ता

दाएं हाथ की आफ स्पिन आलराउंडर संस्कृति गुप्ता पिछली बार मुंबई इंडियंस टीम में थीं। शहडोल की संस्कृति का बेस प्राइज 20 लाख रुपये है।

राहिला फिरदौस

विकेट कीपर बल्लेबाज राहिला फिरदौस मध्य प्रदेश टीम की कप्तान हैं। भोपाल की राहिला का बेस प्राइज 10 लाख रुपये है।

आयुषी शुक्ला

इंदौर की आयुषी शुक्ला बाएं की स्पिनर और आक्रामक बल्लेबाज हैं। भारत की जूनियर वर्ल्ड चैंपियन टीम की सदस्य रही हैं। वर्ल्ड कप की दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं। इससे पहले जूनियर एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं। बेस प्राइज 10 लाख रुपये है।

प्रियंका कौशल

इंदौर की प्रियंका कौशल बाएं हाथ की स्पिनर और उपयोगी बल्लेबाज हैं। उनका बेस प्राइज 10 लाख रुपये है। मप्र की सीनियर टीम को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। पिछले सत्र में यूपी वारियर्स की नेट गेंदबाज थी।

पूजा वस्त्रकार

भारतीय टीम की सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज आलराउंडर पूजा वस्त्रकार के पास 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय महिला मैच खेल चुकी हैं। शहडोल की पूजा का बेस प्राइज 50 लाख रुपये है। टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी, लेकिन पूजा की फिटनेस उनकी कमजोरी रही है।

शुचि उपाध्याय

बाएं हाथ की स्पिनर शुचि उपाध्याय भारतीय सीनियर टीम की सदस्य रही हैं। जबलपुर की शुचि का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है। शुचि जरूरत के समय उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।

अनुष्का शर्मा

आक्रामक अंदाज की ओपनर अनुष्का शर्मा ग्वालियर की हैं। उनका बेस प्राइज 10 लाख रुपये है।

वैष्णवी शर्मा

हरफनमौला क्रिकेटर बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ग्वालियर की हैं। जूनियर विश्व कप खेली थीं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी थीं। वैष्णवी का बेस प्राइज 10 लाख रुपये है।

सौम्या तिवारी

आक्रामक बल्लेबाज सौम्या तिवारी भोपाल की हैं। जूनियर विश्व कप चैंपियन भारत टीम की सदस्य रही हैं और विजयी रन उन्हीं के बल्ले से निकला था। सौम्या का बेस प्राइज 10 लाख रुपये है।

निकिता सिंह

दाएं हाथ की तेज गेंदबाज और बल्लेबाज निकिता सिंह भोपाल संभाग से खेलती हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के चलते टीमों के लिए उपयोगी रहेंगी। निकिता का बेस प्राइज 10 लाख रुपये है।

उम्मीद है अधिकांश खिलाड़ी नीलामी में चुनी जाएंगी

बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का डब्ल्यूपीएल की नीलामी सूची में चयनित होना दर्शाता है कि मध्य प्रदेश में महिला क्रिकेट का संचालन और जमीनी स्तर पर विकास बहुत अच्छे से हो रहा है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन लगातार महिला क्रिकेट के विकास के लिए प्रयास कर रहा है। उम्मीद है कि इनमें से अधिकांश खिलाड़ी नीलामी में चुनी जाएंगी। – राजीव रिसोड़कर (एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर)

एक साथ 12 खिलाड़‍ियों का चयन होना अच्छा संकेत

महिला क्रिकेटर में मध्य प्रदेश की बेटियों का हमेशा से प्रदर्शन प्रभावी रहा है। एक साथ प्रदेश की 12 खिलाड़ियों का चयन होना महिला क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है। विश्व कप में भारतीय महिला टीम की जीत और अब डब्ल्यूपीएल की नीलामी में प्रदेश की बेटियों के चयन से महिला क्रिकेटरों को प्रोत्साहन मिलेगा। – देव आशीष निलोसे (मप्र क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व कोच)



Source link

Related posts

RCB के गेंदबाज यश दयाल पर एक बार फिर लगा दुष्कर्म का आरोप, POCSO Act में केस दर्ज

DS NEWS

Pro Panja League: किराक हैदराबाद ने एमपी हथौड़ास को हराकर 8 में से 7 मुकाबले जीते, लगातार दूसरी बार प्रो पंजा लीग फाइनल में जगह बनाई

DS NEWS

IND vs PAK: अब तक 12 बार फाइनल में हो चुकी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, इस टीम का पलड़ा रहा भारी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy