विराट कोहली का यह लुक देख फैंस ने उन्हें पहचान नहीं पाए। उनके इस लुक को देख फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि क्या विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास की तैयारी में हैं। हालांकि, उन्होंने युवराज सिंह के एक चैरिटी कार्यक्रम में एक फैन के सवाल के जवाब में संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया था।
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 06:28:41 PM (IST)
Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 06:28:41 PM (IST)
HighLights
- सफेद दाढ़ी में नजर आए विराट कोहली
- लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं विराट कोहली
- ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर आ सकते हैं विराट
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। आमतौर पर फैंस कोहली की फिटनेस पर जान लुटाते हैं, लेकिन इस तस्वीर ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। विराट कोहली का यह लुक देख फैंस ने उन्हें पहचान नहीं पाए।
उनके इस लुक को देख फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि क्या विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास की तैयारी में हैं। हालांकि, उन्होंने युवराज सिंह के एक चैरिटी कार्यक्रम में एक फैन के सवाल के जवाब में संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया था।
तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
कहते हैं समय किसी का इंतजार नहीं करता। हाल ही में विराट कोहली की लंदन में एक फैन के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भारतीय क्रिकेटर स्वेटशर्ट और काली टोपी पहने हुए तस्वीर के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, तस्वीर का सबसे आकर्षक पहलू कोहली की दाढ़ी थी। सॉल्ट एंड पेपर लुक में दिखाई दे रही है। इसमें काले रंग की बजाय सफेद बाल ज्यादा दिख रहे थे।
Virat Kohli snapped in London. 📸@imVkohli • #ViratKohli • #ViratGang pic.twitter.com/S7Eg8ofYqd
— ViratGang (@ViratGang) August 8, 2025
कुछ दिन पहले संन्यास से किया था मना
जुलाई में लंदन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने यूवी कैन फाउंडेशन के तहत एक चैरिटी कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में विराट कोहली भी मौजूद थे। यहां उन्होंने अपने फैसले के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, मैंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी रंगी है। जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी रंगते हैं तो आपको पता चल जाता है कि यह आराम करने का समय है। उन्होंने संन्यास पर चुटकीले अंदाज में जवाब दिया था।
ये भी पढ़ें- चेन्नई में पेडल कोर्ट पर इस मशहूर सिंगर के साथ नजर आए MS Dhoni, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अब सिर्फ वनडे की खेलते नजर आएंगे विराट
बता दें कि पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। वहीं, पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हाल ही में समाप्त हुए इंग्लैंड दौरे से पहले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब दोनों ही दिग्गज महज वनडे क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।


