DS NEWS | The News Times India | Breaking News
RCB के गेंदबाज यश दयाल पर एक बार फिर लगा दुष्कर्म का आरोप, POCSO Act में केस दर्ज
Sports

RCB के गेंदबाज यश दयाल पर एक बार फिर लगा दुष्कर्म का आरोप, POCSO Act में केस दर्ज

Advertisements


RCB के गेंदबाज के खिलाफ एक बार फिर दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है। इस बार जयपुर में एक युवती ने यश के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है। युवती ने आरोप लगाया है कि यश ने क्रिकेट में करियर बनाने रा झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।

Publish Date: Fri, 25 Jul 2025 11:28:39 AM (IST)

Updated Date: Fri, 25 Jul 2025 11:33:19 AM (IST)

यश दयाल पर एक और रेप का आरोप

HighLights

  1. यश दयाल पर फिर लगा रेप का आरोप
  2. जयपुर में पोक्सो एक्ट की धारों में केस दर्ज
  3. करियर बनाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर: RCB के तेज गेंदबाद Yash Dayal के खिलाफ एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक दर्ज करवाया है। यश दयाल के खिलाफ यह यौन शोषण का दूसरा मामला है। यश पर जयपुर में रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, जयपुर की एक युवती ने यश पर क्रिकेट में करियर बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया है कि यश ने इमोशनल ब्लैकमेल करके दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पर यश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

IPL मैच के दौरान भी किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, युवती का Yash Dayal के क्रिकेट के कारण संपर्क हुआ। युवती का आरोप है कि उस समय वह नाबालिग थी। यश ने उसे क्रिकेट में करियर बनाने का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। ऐसी जानकारी मिली है कि आईपीएल 2025 के दौरान जब यश मैच खेलने जयपुर पहुंचे थे, इस दौरान भी युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

लगाई गई पॉक्सो एक्ट की धाराएं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इमोशनल ब्लैकमेल और कई बार दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने यश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार जब युवती के साथ पहली बार दुष्कर्म हुआ, तब वह नाबालिग थी, इसी कारण पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत भी यश दयाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

पुराने मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत

बता दें कि इससे पहले भी उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती ने यश पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। ऐसे में यश पर यह इस तरह का दूसरा मामला है। हालांकि पहले मामले में यश को इलाहाबाह हाई कोर्ट ने राहत मिल गई थी।



Source link

Related posts

IND vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका… नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान चोटिला हुआ स्टार गेंदबाज

DS NEWS

Pro Panja League: किराक हैदराबाद ने एमपी हथौड़ास को हराकर 8 में से 7 मुकाबले जीते, लगातार दूसरी बार प्रो पंजा लीग फाइनल में जगह बनाई

DS NEWS

ICC ODI Ranking: मस्मृति मंधाना के सिर सजा नंबर वन बल्लेबाज का ताज, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy