DS NEWS | The News Times India | Breaking News
IND vs WI: दिल्ली में दिखा चाइनामैन कुलदीप यादव का जलवा, 'पंजे' के साथ की इंग्लैंड के दिग्गज की बराबरी
Sports

IND vs WI: दिल्ली में दिखा चाइनामैन कुलदीप यादव का जलवा, 'पंजे' के साथ की इंग्लैंड के दिग्गज की बराबरी

Advertisements


Kuldeep Yadav: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने करिश्माई गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने पांच विकेट झटके, जिससे वेस्टइंडीज पहली पारी में सिर्फ 248 रनों पर ही सिमट गई।

Publish Date: Sun, 12 Oct 2025 03:32:29 PM (IST)

Updated Date: Sun, 12 Oct 2025 03:38:43 PM (IST)

दिल्ली में चला चाइनामैन कुलदीप यादव का जलवा

HighLights

  1. दिल्ली में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी
  2. कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटककर वेस्टइंडीज को 248 पर समेटा
  3. कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के जॉनी वार्डले की बराबरी की

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज का पहला मैच जीत चुकी टीम इंडिया अब दूसरा मैच भी जीतने के करीब है। भारत के पहली पारी में बनाए 518 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी सिर्फ 248 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी में 270 रनों की भारी-भरकम बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज को सस्ते में समेटने में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही, जिन्होंने अपनी फिरकी का दम दिखाते हुए पांच विकेट झटके।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप का शानदार प्रदर्शन

उनके अलावा दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को तीन जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। कुलदीप का यह वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच है जिसमें वह अभी तक 19 विकेट चटका चुके हैं। सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में भी कुलदीप ने वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: अरुण जेटली स्टेडियम में यशस्वी जायसवाल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, कोहली-गांगुली को छोड़ा पीछे

कुलदीप ने की जॉनी वार्डले की बराबरी

अपने इस ‘पंजे’ के साथ वह बाएं हाथ के कलाई के स्पिनरों में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हॉल लेने के मामले में इंग्लैंड के जॉनी वार्डले के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। जहां वार्डले ने 28 टेस्ट मैचों में यह काम किया था। वहीं कुलदीप ने पांच 15 मैच लिए हैं। इन दोनों के बाद साउथ अफ्रीका के पॉल एडम्स हैं जिन्होंने 45 मैचों में चार बार फाइव विकेट हॉल लिया है।



Source link

Related posts

Asia Cup 2025: 'पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए क्रिकेट', हरभजन सिंह ने सरकार से किया आग्रह

DS NEWS

Pro Panja League: किराक हैदराबाद ने एमपी हथौड़ास को हराकर 8 में से 7 मुकाबले जीते, लगातार दूसरी बार प्रो पंजा लीग फाइनल में जगह बनाई

DS NEWS

Ind vs Pak: 41 साल का इंतजार होगा खत्म, Asia Cup में पहली बार फाइनल खेलेंगे इंडिया-पाकिस्तान, इस आंकड़े से भारत की बढ़ेंगी टेंशन

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy