DS NEWS | The News Times India | Breaking News
IND vs AUS: एक-एक कर गिर रहे थे टीम इंडिया के विकेट, ड्रेसिंग रूम में रोहित-गिल ले रहे थे पॉपकॉर्न के मजे
Sports

IND vs AUS: एक-एक कर गिर रहे थे टीम इंडिया के विकेट, ड्रेसिंग रूम में रोहित-गिल ले रहे थे पॉपकॉर्न के मजे

Advertisements


पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे में शुभमन गिल की कप्तानी की शुरुआत बारिश और कमजोर बल्लेबाजी से प्रभावित रही। रोहित, गिल और कोहली जल्दी आउट हो गए। बीच में बारिश के कारण खेल रुका तो गिल और रोहित का पॉपकॉर्न खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Publish Date: Sun, 19 Oct 2025 02:39:20 PM (IST)

Updated Date: Sun, 19 Oct 2025 02:39:20 PM (IST)

रोहित शर्मा और शुभमन गिल का वीडियो वायरल। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. गिल ने वनडे कप्तान के रूप में की पहली शुरुआत।
  2. बारिश के कारण मैच बार-बार बाधित होता रहा।
  3. रोहित और गिल का पॉपकॉर्न वीडियो हुआ वायरल।

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में बारिश ने खेल का मजा बिगाड़ दिया। शुभमन गिल ने बतौर वनडे कप्तान अपना पहला मैच खेला, लेकिन उनकी कप्तानी की शुरुआत निराशाजनक रही।

बल्लेबाज फेल रहे और बार-बार आई बारिश ने खिलाड़ियों को परेशान किया। इस बीच ड्रेसिंग रूम से गिल और रोहित शर्मा का पॉपकॉर्न खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पॉपकॉर्न खाते दिखे गिल और रोहित

बारिश के चलते खेल करीब एक घंटे तक रुका रहा। इसी दौरान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में बातचीत करते दिखे। थोड़ी देर बाद गिल पॉपकॉर्न लेकर आए और दोनों खिलाड़ी मजे से उसे खाते हुए हंसते-बतियाते नजर आए। इस हल्के-फुल्के पल ने फैंस का दिल जीत लिया।

रोहित और गिल की खराब शुरुआत

मैच में दोनों ओपनर कुछ खास नहीं कर पाए। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को जोश हेजलवुड ने आउट किया। उन्होंने केवल 8 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल को नाथन एलिस ने 10 रन पर पवेलियन भेज दिया। दोनों के जल्दी आउट होने से टीम इंडिया की शुरुआत कमजोर रही।

भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरी

भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। विराट कोहली बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों पर 11 रन बनाए, फिर हेजलवुड का शिकार बने। बारिश रुकने के बाद भी बल्लेबाजी में सुधार नहीं आया।



Source link

Related posts

IND vs ENG 4th Test: ऋषभ पंत की चोट और मौसम ने बढ़ायी भारतीय टीम के लिए परेशानी

DS NEWS

एशिया कप

DS NEWS

WCL 2025 IND vs PAK: सेमीफाइनल में युवराज सिंह की India Champions और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने, क्या भारत यह मैच खेलेगा?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy