DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ICC T20 World Cup: पाकिस्तान की जगह लेगा ये देश… आईसीसी के डिसीजन से हो जाएगा गेम चेंज
Sports

ICC T20 World Cup: पाकिस्तान की जगह लेगा ये देश… आईसीसी के डिसीजन से हो जाएगा गेम चेंज

Advertisements


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट को लेकर पाकिस्तान मुश्किल में है। ICC इस फैसले से नाराज है और सख्त कदम उठा सकती ह …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 02:05:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 02:20:23 PM (IST)

ICC Men’s T20 World Cup: भारत मैच बॉयकॉट पर पाकिस्तान को आईसीसी की चेतावनी

HighLights

  1. भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट से ICC नाराज
  2. बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री
  3. पाकिस्तान पर अंक और NRR गंवाने का खतरा

स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर ICC की सख्त कार्रवाई की आशंका गहराती जा रही है। भारत (IND vs Pak) के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने के फैसले से आईसीसी खुश नहीं है और इसे नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

बांग्लादेश की मांग और ICC का रुख

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि उनके मैच भारत से बाहर शिफ्ट किए जाएं। हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया। इस पूरे मामले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन जरूर किया, लेकिन आईसीसी के फैसले में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंततः बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटना पड़ा और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

पाकिस्तान के बॉयकॉट फैसले से बढ़ा विवाद

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट का ऐलान कर दिया। इस फैसले से आईसीसी नाराज है और पाकिस्तान को चेतावनी भी दी जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार, आईसीसी इस मुद्दे पर 24 घंटे के भीतर बैठक कर सकती है।

ICC के संभावित कड़े कदम

अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा रहता है तो उस पर कड़े प्रतिबंध लग सकते हैं। सबसे पहले पाकिस्तान के मैच के अंक रद्द किए जा सकते हैं। इसके अलावा नेट रन रेट खत्म हो सकता है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से विदेशी खिलाड़ी दूरी बना सकते हैं। एशिया कप से बाहर होने और द्विपक्षीय सीरीज पर रोक लगने की भी आशंका है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है।

सस्पेंशन की स्थिति में किसे मिलेगा मौका

अगर आईसीसी पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से सस्पेंड करती है, तो युगांडा टीम (Uganda to replace Pakistan) को मौका मिलने की संभावना सबसे ज्यादा है। युगांडा 20 क्वालिफाइड टीमों के बाहर सबसे उच्च रैंकिंग वाली टीम है। इसी प्रक्रिया के तहत हाल ही में स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह शामिल किया गया था।

बांग्लादेश की संभावित वापसी पर संशय

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान के सस्पेंड होने पर बांग्लादेश की सरप्राइज एंट्री हो सकती है, क्योंकि पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में प्रस्तावित हैं। हालांकि, आईसीसी के पहले रुख को देखते हुए बांग्लादेश की वापसी की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।



Source link

Related posts

IPL 2026 नीलामी में कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा

DS NEWS

Jasprit Bumrah Test Retirement: क्या इंग्लैंड सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे जसप्रीत बुमराह, जानिए मो. कैफ ने क्या कुछ कहा

DS NEWS

IND vs SA 2nd T20I Live Streaming: आज भारत-साउथ अफ्रीका का दूसरा टी20 मैच कब, कहां और कैसे फ्री में देखें?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy