DS NEWS | The News Times India | Breaking News
IND vs WI Test: कोच गौतम गंभीर दिल्ली टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों को देंगे दावत, इस तारीख को डिनर का आयोजन
Sports

IND vs WI Test: कोच गौतम गंभीर दिल्ली टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों को देंगे दावत, इस तारीख को डिनर का आयोजन

Advertisements


भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गोतम गंभीर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले खिलाड़ियों को दावत देने वाले हैं। गौतम गंभीर ने टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए डिनर का आयोजन किया है। यह डिनर उनके दिल्ली वाले घर में आयोजिक होगी।

Publish Date: Tue, 07 Oct 2025 02:40:40 PM (IST)

Updated Date: Tue, 07 Oct 2025 02:41:30 PM (IST)

गौतम गंभीर भारतीय खिलाड़ियों को देंगे दावत

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जो कि भारत में ही आयोजित है। सीरीज का पहला मैच भारत जीत चुका है। वहीं दूसरा मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने टीम के सभी खिलाड़ियों को दावत पर अपने घर बुलाया है। कोच गंभीर खिलाड़ियों के लिए डिनर का आयोजन कर रहे हैं।

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस डिनर का आयोजन 8 अक्टूबर को किया जाएगा। क्योंकि 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने वाला है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गंभीर इस डिनर को अपने घर के गार्डन एरिया में रखने वाले हैं, लेकिन अगर बारिश हुई, तो यह प्लान कैंसिल कर दिया जाएगा।

बता दें कि भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें भारत ने 140 रनों से शानदार जीत हासिल की है। मैच में अपने शानदार ऑलराउण्ड प्रदर्शन के लिए रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह रहा पहले टेस्ट का हाल

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चुना। हालांकि वेस्टइंडीज का प्रदर्शन खाफी खराब रहा। टीम 44.1 ओवर में सिर्फ 162 ही बना पाई। जिसमें कप्तान रोस्टन चेज (24), कप्तान शाई होप (26) और ग्रेव्स (32) को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं टिका।



Source link

Related posts

ICC T20 World Cup: पाकिस्तान की जगह लेगा ये देश… आईसीसी के डिसीजन से हो जाएगा गेम चेंज

DS NEWS

ICC टेस्ट रैंकिंग: बुमराह को इस कंगारु गेंदबाज से है खतरा, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम

DS NEWS

ICC ODI Batting Rankings: रोहित शर्मा नंबर-1 से बाहर, न्‍यूजीलैंड के इस बल्‍लेबाज ने बड़ा उलटफेर करते हुए रच दिया इतिहास

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy