DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Ind vs Pak: 41 साल का इंतजार होगा खत्म, Asia Cup में पहली बार फाइनल खेलेंगे इंडिया-पाकिस्तान, इस आंकड़े से भारत की बढ़ेंगी टेंशन
Sports

Ind vs Pak: 41 साल का इंतजार होगा खत्म, Asia Cup में पहली बार फाइनल खेलेंगे इंडिया-पाकिस्तान, इस आंकड़े से भारत की बढ़ेंगी टेंशन

Advertisements


स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रविवार को एक ऐतिहासिक भिड़ंत का गवाह बनेगा, जब भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से टकराएगी। यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:30 बजे होगा। खास बात यह है कि 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान एशिया कप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

भारत-पाकिस्तान की पहली फाइनल टक्कर

भारत 12वीं बार और पाकिस्तान छठी बार एशिया कप के फाइनल में उतर रहा है। भारतीय टीम 2023 की विजेता है, जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में हो रहा है और तीसरी बार एशिया कप का आयोजन फटाफट क्रिकेट में किया गया है। 2016 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी, जबकि 2022 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

भारत का शानदार रिकॉर्ड

भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है। टीम ने अब तक 11 फाइनल खेले और 8 बार खिताब जीता है। श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार खिताबी जीत हासिल की है। भारत आखिरी बार 2008 में एशिया कप फाइनल हारा था। अब “मेन इन ब्लू” 9वां खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम करना चाहेगी।

टूर्नामेंट में भारत का दबदबा

एशिया कप 2025 में यह तीसरी भिड़ंत होगी जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप चरण में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। सुपर-4 में भी भारतीय टीम ने सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम को 6 विकेट से मात दी। अब फाइनल में भी टीम इंडिया “हैट्रिक” पूरी करने के इरादे से उतरेगी।

किस टीम ने कितने खिताब जीते

भारत: 8 बार

श्रीलंका: 6 बार

पाकिस्‍तान: 2 बार

सबसे ज्‍यादा फाइनल खेलने वाली टीम

भारतीय टीम: 11 बार

श्रीलंका टीम: 13 बार

पाकिस्‍तान टीम: 5 बार

बांग्‍लादेश टीम: 3 बार

एशिया कप की विजेता टीम और रनरअप

लेकिन ये आकड़े हैं डरावने

भले ही एशिया कप में दोनों टीमें पहली बार फाइनल खेल रही हों, लेकिन बड़े टूर्नामेंट्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल इतिहास दिलचस्प रहा है। जिसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है।

1985: विश्व क्रिकेट चैम्पियनशिप फाइनल – भारत 8 विकेट से जीता

1986: ऑस्ट्रल-एशिया कप – पाकिस्तान ने 1 विकेट से हराया

1994: ऑस्ट्रल-एशिया कप – पाकिस्तान ने 39 रन से जीत दर्ज की

2007: टी20 विश्व कप फाइनल – भारत ने 5 रन से खिताब जीता

2017: चैंपियंस ट्रॉफी – पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से शिकस्त दी

इन पांच फाइनल में पाकिस्तान ने तीन बार जीत हासिल की है, जबकि भारत दो बार विजयी रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या भारत पाकिस्तान को तीसरी बार हराकर लगातार खिताब बरकरार रखेगा या फिर पाकिस्तान इतिहास रचते हुए तीसरी बार एशिया कप अपने नाम करेगा।



Source link

Related posts

बिना बल्ला थामे किंग कोहली ने बनाया रिकॉर्ड, मैदान में उतरते ही सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे, इस लिस्ट में बनाई जगह

DS NEWS

एशिया कप

DS NEWS

IPL 2026 नीलामी में कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy