DS NEWS | The News Times India | Breaking News
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ेगी नींद
India

इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ेगी नींद

Advertisements


देश में आगामी राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है. इन्हीं राज्यों में केरल भी शामिल है. ऐसे में विधानसभा चुनाव को लेकर प्री-पोल सर्वे सामने आया है. इस सर्वे में कांग्रेस नेतृत्व वाले संगठन यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है. वहीं, सत्ताधारी गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के खिलाफ एंटी-इंकम्बेंसी सामने आ रही है, यानी कि राज्य में बदलाव का बड़ा संकेत सामने आया है. 

पोल मंत्रा की तरफ से किया गया प्री-पोल सर्वे

पोल मंत्रा की तरफ से इस प्री-पोल सर्वे को किया गया है. सर्वे को 26 हजार लोगों पर किया गया है. इसमें जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक, 38.2% वोट शेयर यूडीएफ को मिलता नजर आ रहा है, वहीं एलडीएफ को 33.7 % और बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को 20.4 % वोट मिलता दिख रहा है. इन्हीं में 8% मतदाता ऐसे हैं, कि जिन्होंने किसी तरह का फैसला नहीं लिया है.  

प्री-पोल में किस नेता को कितना समर्थन?  

यूडीएफ के जिन नेताओं को जनता का समर्थन मिलता दिख रहा है, उनमें वीडी सतीशन 29.5%, केसी वेणुगोपाल को 28.2% और शशि थरूर को 23.4% प्रतिशत सपोर्ट मिला है. इसके अलावा एलडीएफ के नेताओं में सीएम पिनराई विजयन 38.2%, शैलता को 32.5% समर्थन मिल रहा है. केसी वेणुगोपाल को सीएम पद के लिए सबसे अच्छा नेता बताया जा रहा है. उन्हें 46.8% लोगों ने सीएम के तौर पर पसंद किया है. वहीं, विजयन पिनरई को सिर्फ 27.9% लोगों ने पसंद किया है. 

एलडीएफ के कार्यकाल पर लोगों की क्या राय?

इधर, सर्वे में एलडीएफ के कार्यकाल को लेकर भी लोगों की राय सामने आई है. इसमें 31% लोगों बहुत खराब और 20.9% लोगों ने खराब बताया. साथ ही 23.8% लोगों ने बहुत अच्छा और 10.7 लोगों ने सिर्फ अच्छा बताया. डेवलपमेंट के नाम पर प्री-पोल में यूडीएफ को 38.9%, एलडीएफ को 27.8% और बीजेपी को 23.1% समर्थन मिला है.  वहीं, एनडीए की बात करें तो राजीव चंद्रशेखर को 52.1% सपोर्ट मिला. के सुरेंद्रन को 22.4% सपोर्ट मिला. यह प्रीपोल केरल के अलग-अलग जिलों में किया गया है. इसमें आयु, लिंग और समुदाय को आधार बनाया गया है.



Source link

Related posts

पहिया गिर गया… स्पाइसजेट की फ्लाइट में बैठा यात्री चिल्लाया, कैमरे में कैद किया डरावना मंजर

DS NEWS

दार्जिलिंग- बंगाल में बारिश और लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 38 से ज्यादा की मौत | जानें बड़े अपडेट

DS NEWS

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में ED ने की एक और बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति अटैच

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy