DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Bengal: बेटी की हल्दी सेरेमनी में लगी भीषण आग, जिंदा जली महिला, इलाज के बावजूद हो गई मौत
India

Bengal: बेटी की हल्दी सेरेमनी में लगी भीषण आग, जिंदा जली महिला, इलाज के बावजूद हो गई मौत

Advertisements


West Bengal News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के श्यामबाजार में रहने वाली 61 साल की सुष्मिता दास की बेटी के शादी के कार्यक्रम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. महिला की मृत्यु उस समय हुई जब हल्दी समारोह के दौरान अचानक उनके शरीर में आग लग गई. घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर अवस्था में एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए एम आर बांगुर अस्पताल के बर्न यूनिट में स्थानांतरित किया गया. पांच दिन तक अस्पताल में इलाज के बावजूद सुष्मिता दास की मृत्यु हो गई.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पिछले गुरुवार को सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च के पेरिस हॉल में हुआ. परिवार के सूत्रों ने बताया कि हल्दी समारोह के दौरान अचानक महिला के शरीर में आग फैल गई. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की.

पुलिस कर रही है हादसे की जांच

सुष्मिता दास ने मृत्यु से पहले अपने बयान में इस हादसे के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया. परिवार ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और अचानक बताया. घटना के बाद उल्टाडांगा थाना ने जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने घटना स्थल और संबंधित लोगों से पूछताछ की.

यह हादसा न केवल परिवार के लिए बल्कि समारोह में मौजूद अन्य लोगों के लिए भी शॉकिंग रहा. हल्दी समारोह आमतौर पर खुशी और उत्साह का अवसर होता है, लेकिन इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया. आसपास मौजूद लोग घटना के समय मदद के लिए दौड़े और महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को पहुंचा था गंभीर नुकसान

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि आग के कारण महिला के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा था, जिसे बचाना मुश्किल था. पांच दिन तक इलाज के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया.



Source link

Related posts

9 साल से चल रहा था सीक्रेट अफेयर? भारत से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर ने इस्लाम कबूलकर रचाया निकाह

DS NEWS

UP News: टोल प्लाजा वाला ‘वहशी गुंडा’! | Toll Plaza Meerut Clash | ABP News | Hindi News

DS NEWS

‘धनखड़ का इस्तीफा नहीं, लोकतंत्र पर हमला है’… कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का मोदी सरकार पर

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy