DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला! बंगाल चुनाव से पहले आनंदपुर अग्निकांड को लेकर घेरा
India

अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला! बंगाल चुनाव से पहले आनंदपुर अग्निकांड को लेकर घेरा

Advertisements


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में आयोजित एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला. अपने भाषण में उन्होंने आनंदपुर वेयरहाउस में मोमोज फैक्ट्री में लगी आग को लेकर इसे एक हादसा मानने से इनकार किया और सीधे तौर पर इसे भ्रष्टाचार का परिणाम बताया. अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने इस अग्निकांड में मारे गए श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

अमित शाह ने कहा, ‘आनंदपुर में हुआ अग्निकांड कोई साधारण दुर्घटना नहीं है. इस घटना में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. उनके अनुसार, इतनी बड़ी त्रासदी ममता बनर्जी सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से हुई है. उन्होंने सवाल उठाया कि मोमोज फैक्ट्री का मालिक कौन है और वह किन राजनीतिक संरक्षण में काम कर रहा था. अमित शाह ने यह भी पूछा कि फैक्ट्री का मालिक किसके निजी विमान से विदेश यात्रा पर गया और अब तक उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई. उन्होंने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही.

वंदे मातरम् को लेकर ममता सरकार पर निशाना

अपने भाषण में अमित शाह ने वंदे मातरम् के मुद्दे पर भी ममता बनर्जी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, ‘भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों के अंतिम शब्द भी वंदे मातरम् रहे हैं.’ अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर इसे देशभर में मनाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी वंदे मातरम् का विरोध कर रही हैं. अमित शाह ने कहा कि वंदे मातरम् का विरोध करना केवल प्रधानमंत्री का विरोध नहीं है, बल्कि बंगाल की अस्मिता और देश के स्वाभिमान का अपमान है.

2026 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा

अमित शाह ने अपने संबोधन में 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा, ‘अप्रैल के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी, तब इस अग्निकांड समेत सभी मामलों के आरोपियों को चुन-चुनकर जेल भेजा जाएगा.’ उन्होंने यह भी कहा कि 2026 में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है और इस बार भाजपा का वोट शेयर 50 प्रतिशत से अधिक होगा. अमित शाह के अनुसार, भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी.

मां, माटी, मानुष के नारे पर पलटवार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लोकप्रिय नारे मां, माटी, मानुष पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल में तीनों ही असुरक्षित हैं. उन्होंने दावा किया कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, आम लोग तृणमूल कांग्रेस की कथित सिंडिकेट राजनीति से परेशान हैं और घुसपैठ के कारण राज्य की जमीन और पहचान खतरे में है. अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी.

ये भी पढ़ें: CM देवेंद्र फडणवीस के पास रहेगा वित्त विभाग, सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण से पहले सियासी हलचल तेज



Source link

Related posts

पहलगाम हमले के बाद देश से निकाली गई पाकिस्तानी महिला को मिलेगा विजिटर वीजा: गृह मंत्रालय

DS NEWS

‘यह संविधान में संशोधन करने जैसा’, राज्यपालों और राष्ट्रपति पर समयसीमा लागू करने पर केंद्र का ज

DS NEWS

नाराजगी की खबरों के बीच उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा कदम, अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली रवाना

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy