DS NEWS | The News Times India | Breaking News
लोकसभा चुनाव आज होते तो क्या बंगाल में बीजेपी को मिल पाती बढ़त? सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले
India

लोकसभा चुनाव आज होते तो क्या बंगाल में बीजेपी को मिल पाती बढ़त? सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले

Advertisements


MOTN Survey 2026: अगर आज लोकसभा चुनाव कराए जाएं, तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होता नजर नहीं आएगा। इंडिया टुडे–CVoter के मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे 2026 के मुताबिक, राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपनी 2024 जैसी मजबूत पकड़ बनाए रख सकती है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सीटों और वोट शेयर में हल्की बढ़त मिलने के संकेत जरूर मिलते हैं, लेकिन तस्वीर अब भी TMC के पक्ष में ही दिखाई दे रही है.

जानें किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें

2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 2019 के प्रदर्शन को बेहतर करते हुए पश्चिम बंगाल की 42 में से 29 सीटें जीती थीं . वहीं BJP 12 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी . ताजा 2026 MOTN सर्वे के अनुसार, अगर अभी चुनाव होते हैं तो TMC की सीटें हल्की गिरावट के साथ 28 रह सकती हैं, जबकि BJP की सीटें बढ़कर 14 तक पहुंच सकती हैं .

यह अनुमान MOTN के अगस्त संस्करण की तुलना में BJP के लिए बढ़त दिखाता है . अगस्त सर्वे में BJP को 11 सीटें मिलने का अनुमान था, जो अब बढ़कर 14 हो गया है . इसके उलट अगस्त 2026 सर्वे में TMC की सीटें 31 बताई गई थीं, जिन्हें अब घटाकर 28 कर दिया गया है . यह सर्वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से महज दो महीने पहले आया है .

वोट शेयर में भी बदलाव के संकेत
2026 MOTN सर्वे के मुताबिक, BJP के नेतृत्व वाले NDA के वोट शेयर में करीब तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है . NDA का वोट शेयर 39 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है . हालांकि, सर्वे के नतीजों को पूरी तरह अंतिम सच नहीं माना जा सकता, लेकिन यह जरूर संकेत देता है कि पश्चिम बंगाल में BJP अभी कोई बड़ा सेंध लगाने की स्थिति में नहीं है और राज्य की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस की प्रासंगिकता अब भी मजबूत बनी हुई है . मूड ऑफ द नेशन सर्वे पिछले आठ हफ्तों में किया गया है, जिसमें देशभर से 1.25 लाख से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया . सर्वे के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर BJP के नेतृत्व वाला NDA 350 से अधिक सीटें जीत सकता है . 

पिछले सर्वे के आंकड़े
अगस्त 2024 के MOTN सर्वे में TMC को 32 सीटें, BJP को 8 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान था . वहीं फरवरी 2024 के सर्वे में अगर उस समय चुनाव होते, तो TMC को 22 और BJP को 19 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी .



Source link

Related posts

विधवा को मुआवजा दिलवाने के लिए SC ने किए प्रयास, 23 साल बाद रेलवे से मिलेगी भारी-भरकम रकम

DS NEWS

‘असम और बंगाल की तेजी से बदलती आबादी टाइम बम की तरह’, बोले तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि

DS NEWS

‘राहुल गांधी की यात्रा असल में घुसपैठियों को बचाओ यात्रा’, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy