DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Bengal: दूरदर्शन से जुड़ी संगीतकार की चाकू मारकर हत्या, परिवार बोला- चोरी के लिए किया कत्ल
India

Bengal: दूरदर्शन से जुड़ी संगीतकार की चाकू मारकर हत्या, परिवार बोला- चोरी के लिए किया कत्ल

Advertisements


West Bengal News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बेहाला इलाके से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक वारदात सामने आई है. बेचाराम चटर्जी स्ट्रीट स्थित प्रियदर्शिनी अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में रहने वाली अनिता घोष नामक महिला की सोमवार सुबह चाकू से हत्या कर दी गई. महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, उस फ्लैट में वृद्ध दंपत्ति अनिता घोष और उनके पति रहते थे. पति पिछले आठ साल से गंभीर रूप से बीमार हैं और डिमेंशिया से पीड़ित होने के कारण बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं. जानकारी के अनुसार, उस फ्लैट में वृद्ध दंपत्ति अनिता घोष और उनके पति रहते थे. पति पिछले आठ साल से गंभीर रूप से बीमार हैं और डिमेंशिया से पीड़ित होने के कारण बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं. 

शरीर पर कई वार, गला रेतने के निशान

पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर कई चाकू के वार के निशान मिले हैं और गला भी रेता हुआ था. शुरुआती जांच में हत्या को “बेहद क्रूर” बताया गया है. महिला के पति कमजोर और असमर्थ होने की वजह से मदद के लिए आवाज तक नहीं उठा पाए.

स्थानीय पार्षद और पुलिस सूत्रों ने बताया कि दंपत्ति की मदद के लिए एक आया और एक रसोइया नियमित रूप से फ्लैट में आते थे. संदेह के आधार पर पुलिस ने आया, रसोइया और एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है.

परिवार ने जताया चोरी का शक

परिवार के सदस्यों के अनुसार, अनिता और उनके पति के बेटे ने पास में ही किराए का फ्लैट ले रखा है और वहीं रहता है. परिवार का कहना है कि घर में लगभग एक लाख रुपये नकद रखे गए थे क्योंकि वृद्ध व्यक्ति बैंक नहीं जा सकते थे. परिजन आशंका जता रहे हैं कि इस पैसे को चोरी करने के लिए हत्या की गई होगी. एक परिजन ने बताया, “मेरी भाभी को बेरहमी से चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. इतने वार, इतनी क्रूरता यकीन नहीं होता कि किसी ने ऐसा किया.”

परिवार के अनुसार, मृतका अनिता घोष एक संगीतकार थीं और छात्रों को गाना सिखाती थीं. उन्होंने दूरदर्शन के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया था. उनकी पहचान एक शांत और सरल स्वभाव वाली महिला के रूप में होती थी. पुलिस इस मामले को गंभीरता से देख रही है और हत्या के पीछे की साजिश, घर में नकदी की मौजूदगी, और घरेलू कर्मचारियों के रोल समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है.



Source link

Related posts

जानलेवा सेल्फी के लिए मशहूर हैं दुनिया के 10 देश, भारत का नंबर जानकर चौंक जाएंगे

DS NEWS

बिहार चुनाव: CWC बैठक के बहाने कांग्रेस का सियासी मास्टरस्ट्रोक, पटना से बदलेगी चुनावी चाल

DS NEWS

‘इस धरती ने कभी भी बंटवारे…’, हुमायूं कबीर ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव तो क्या बोलीं ममता बनर

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy