DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पश्चिम बंगाल में बस-ट्रक की भयंकर टक्कर, 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 35 घायल
India

पश्चिम बंगाल में बस-ट्रक की भयंकर टक्कर, 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 35 घायल

Advertisements


पश्चिम बंगाल से दुखद खबर आई है. शुक्रवार (15 अगस्त) को बर्धमान जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई यात्री घायल हो गए. एक निजी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई. बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी. यह हादसा इतना भयानक था कि कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक संयुक्त दास ने इसकी पुष्टि की है.

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी हुई एक बस रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. गंगा सागर में स्नान करके यात्री लौट रहे थे, बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी. यह दुर्घटना पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर नाला फेरी घाट पर हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शुरू किया बचाव कार्य

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया. 

दुर्घटना की खबर मिलने पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बनर्जी और जिलाधिकारी आयशा रानी अस्पताल पहुंचे. इस बीच, पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक सायक दास ने बताया कि यह बस किसी तीर्थ यात्रा पर जा रही थी. इसी दौरान, रास्ते में बस का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ. 

पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है. 35 लोग घायल हुए. कुछ लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है.पुलिस अधीक्षक सायक दास के मुताबिक, सभी यात्री बिहार के निवासी हैं. बस में 5 बच्चों सहित 45 यात्री सवार थे.

इनपुट – आईएएनएस





Source link

Related posts

AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने आरोपी कृष्ण हरि की गाड़ी बरामद की

DS NEWS

Mukul Roy Death: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन, TMC में 2 नंबर पर रह चुके थे

DS NEWS

‘फोटो खिंचवाने का मौका, जैकेट का रंग नहीं…’, पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक पर बोले असदुद्दीन ओवैस

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy