DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
India

कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट

Advertisements


एक नया वेदर सिस्टम भारत के उत्तरी पर्वतों की ओर बढ़ रहा है, जिससे ऊंचे इलाकों में बर्फ की परत बिछ जाएगी. देश के मध्य भाग में अगले 7 दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है. 

कहां-कहां होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ आज सोमवार (9 फरवरी) को इस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है. इस कारण ठंड और बढ़ जाएगी. जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, में आज छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा  9 से 11 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है. 

पहाड़ों में बर्फ, मैदानी इलाकों में भीषण ठंड से राहत
IMD के मुताबिक 10 फरवरी तक मौसम और भी खराब हो सकता है, क्योंकि मौसम विभाग ने ऊंचे इलाकों में गरज, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. एक ओर जहां पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है तो वहीं मैदानी इलाकों में भीषण ठंड से राहत मिल रही है. उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. 

पूर्वी राजस्थान के फतेहपुर में शनिवार को सबसे कम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मध्य भारत में भी आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी, जबकि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर बना रहेगा.

उत्तर भारत में घना कोहरा
उत्तर भारत में यात्रियों को सड़कों पर धुंध का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे छाने का अनुमान है. बरेली और गोरखपुर में विजिबिलिटी शून्य मीटर तक गिर चुकी है, जिससे वाहन चलाना बेहद खतरनाक हो गया है. उत्तर भारत के अलावा, तमिलनाडु, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी आज सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

टोपी पहने लोगों को CM हिमंत ने किया टारगेट! असम BJP ने शेयर किया AI वीडियो, विवाद बढ़ने के बाद डिलीट, भड़की कांग्रेस



Source link

Related posts

PSLV- C62 रॉकेट तय रास्ते से भटका, ISRO ने कहा- ‘विश्लेषण कर रहे’

DS NEWS

यूं ही चला चल राही… ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने पकड़ी भारत लौटने की फ्लाइट, जानें पोस्ट मे

DS NEWS

इंडियन नेवी की ड्रेस पहन INS वाघशीर में की यात्रा, ऐसा करने वालीं दूसरी प्रेसिडेंट बनीं मुर्मू

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy