DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कहर ढाएगी ठंड, दिल्ली-यूपी में लुढ़केगा पारा, शीत लहर की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों का मौसम
India

कहर ढाएगी ठंड, दिल्ली-यूपी में लुढ़केगा पारा, शीत लहर की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों का मौसम

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

देश में अब सर्दी कहर ढाने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज सोमवार यानि (10 नवंबर) को शीत लहर चलने की संभावना है और अगले हफ्ते मध्य भारत में रात के तापमान में सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक पारे में गिरावट आने की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अगले 6-7 दिनों में तापमान में गिरावट होने वाली है. आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. सुबह-शाम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. 

उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है. अगले एक हफ्ते तक कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि रात का पारा अब धीरे-धीरे गिरने लगा है. इटावा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया है. मौसम विभाग की माने तो यूपी में 15 नवंबर तक मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. 

यूपी का मौसम
यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में आज मौसम शुष्क रह सकता है. इसी तरह 11 और 12 नवंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. इस अवधि में सुबह ही धूप के दीदार होने लगेंगे और जैसे-जैसे दोपहर होगी धूप का असर भी तेज होगा. 13, 14 और 15 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है.

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि आगामी सप्ताह तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है. हाल ही में गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हुए हिमपात के कारण हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है. दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गए हैं. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आगामी एक सप्ताह के दौरान मामूली मौसमी उतार-चढ़ाव के अलावा तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. प्रदेश में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है.

बिहार में ठंड की दस्तक
यूपी से सटे बिहार की बात करें तो ग्रामीण इलाकों में अब ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है. पहाड़ी राज्यों में होने वाली बर्फबारी के चलते बिहार में भी न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. सीमांचल के इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है, जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में फिलहाल बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं. यानी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए ये दिन बाहर घूमने और यात्रा के लिहाज से काफी अनुकूल रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज सुबह उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी. कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. हल्के कोहरे की परत भी सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में दिखाई दे सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान बढ़कर 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. हल्की गर्मी वाली धूप लोगों को ठंड से थोड़ी राहत देगी. मैदानों में रहने वाले लोग भी धूप का आनंद ले सकेंगे. शाम 6 बजे के बाद तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि रात बढ़ने के साथ यह और नीचे जा सकता है. 

ये भी पढ़ें

‘वायु प्रदूषण पर एक्शन के बजाय…’, दिल्ली में बढ़े AQI के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन; राहुल गांधी का मोदी सरकार पर अटैक



Source link

Related posts

ट्रेन में केवल हलाल मीट परोसे जाने को लेकर एक्शन- NHRC ने रेलवे को जारी किया नोटिस

DS NEWS

‘उन्होंने बेंगलुरु के लिए क्या योगदान दिया, वो बताएं’, तेजस्वी सूर्या पर क्यों फायर हुए डीके शि

DS NEWS

NIA ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग और BKI टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क केस में 22वें आरोपी के खिलाफ दाखिल की च

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy